Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/16_june_deepika_padukone_1781602398026_1781602403036_351da550-899a-4c7f-bac2-5797754825f9.jpgViral Video: दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका, अमिताभ की शिकायत करती नजर आ रही हैं
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो साल 2015 का है जब दीपिका और अमिताभ अपनी आने वाली फिल्म ‘पीकू’ का प्रमोशन कर रहे थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, दीपिका ने मीडिया के सामने अमिताभ की शिकायत की थी।
किस बात की शिकायत?
दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपिका से अमिताभ का सीक्रेट रिवील करने को कहा था। ऐसे में दीपिका ने कहा, ‘ये मेरा खाना चुराते हैं।’ पहले तो अमिताभ ने दीपिका की बात सुनी नहीं, लेकिन जब प्रेस ने रिएक्शन दिया तब अमिताभ ने दीपिका से पूछा कि उन्होंने क्या कहा। दीपिका बोलीं, ‘यही की आप मेरा खाना चुराते थे।’
अमिताभ का रिएक्शन
दीपिका की बात सुनने के बाद अमिताभ ने बहुत ही फनी एक्सप्रेशन्स दिए। इसके बाद अमिताभ ने दीपिका की शिकायत करना शुरू कर दिया। अमिताभ ने कहा कि जहां आम लोग दिन में तीन बार या कम से कम तीन घंटे के अंतर पर खाना खाते हैं, वहीं दीपिका हर 3 मिनट में कुछ न कुछ खाती हैं।
अमिताभ का मजाक
अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘इसमें कोई ताजूब की बात नहीं है। ताजूब की बात ये है कि…दीपिका एक मिनट खड़े हाे जाइए…ताजूब की बात ये है कि ये खाना जाता कहां है? ये वैसी की वैसी हैं।’ इसके बाद दीपिका हंसने लगीं।
यहां देखिए पूरा वीडियो
अमिताभ और दीपिका की फिल्में
दीपिका और अमिताभ ने दो बड़ी फfल्मों में साथ काम किया है। पहली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘पीकू’ (2015) और दूसरी साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ (2024)।
‘पीकू’: इस फिल्म में अमिताभ और दीपिका के साथ इरफान खान भी थे। शूजित सिरकार ने इस फिल्म को 42 करोड़ में बनाया था और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 148.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
‘कल्कि 2898 AD’: प्रभास की ये फिल्म 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 767.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,042.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आप इस फिल्म को हिंदी में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
‘कल्कि 2898 AD’ का सीक्वल: ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल, जिसका ऑफिशियल नाम ‘कल्कि 2’ है, की शूटिंग शुरू हो गई है। डायरेक्टर नाग अश्विन की ये फिल्म साल 2027 के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस साइंस-फिक्शन फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की वापसी हो रही है, हालांकि क्रिएटिव मतभेदों के कारण एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस फ्रेंचाइजी से बाहर हो गई हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







