Source :- LIVE HINDUSTAN
Reliance Industries Ltd Share Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उछाल का सिलसिला जारी है। आज मंगलवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है जब रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। इन 4 दिनों में मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, ईरान- अमेरिका युद्ध विराम के ऐलान के बाद रिलायंस के शेयरों में तेजी जारी है।
बीएसई में आज मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1309.05 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 2 प्रतिशत की उछाल के बाद यह 1333.35 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था।
एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं? (Reliance Industries target price)
Equirus Securities ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को लेकर अपनी राय बदली है। अब ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रेटिंग को Add से बढ़ाकर Long कर दिया है। सितंबर 2027 के लिए रिलायंस का टारगेट प्राइस 1586 रुपये सेट किया है।
मॉर्गन स्टेनले ने भी अपनी रेटिंग बरकरार रखा है। ब्रोकरेज हाउस ने रेटिंग को 1803 रुपये प्रति शेयर सेट कर दिया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने ओवरवेट रेटिंग दी है।
शेयरों का प्रदर्शन दो साल से अच्छा नहीं
इस साल अबतक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। एक साल में रिलांयस इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव 7.70 प्रतिशत गिरा है। रिलांयस इंडस्ट्रीज का 52 वीक हाई 1611.20 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1253.65 रुपये है।
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी के शेयरों का दाम दो साल में 10.12 प्रतिशत गिरा है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 11.72 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। पिछले 5 साल में इस चर्चित स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 30.09 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का दाम 10 साल में 495 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 189 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2024 में एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड किए थे। कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था। 2026 में कंपनी एक बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुकी है। तब कंपनी ने हर एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







