Source :- LIVE HINDUSTAN
कट्टरपंथी उपदेशक ने न केवल स्थानीय स्तर पर मूर्ति को निशाना बनाया, बल्कि क्षेत्रीय शांति को प्रभावित करने वाले कई भड़काऊ बयान भी दिए।
पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में भी हिंदुओं के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गई हैं। यहां आए दिन अल्पसंख्यकों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। शेख हसीना की सरकार के हटने के बाद यहां ऐसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। अब तक कई हिंदुओं की जान तक चली गई है। अब खबर आ रही है कि वहां एक मंदिर में राम की मूर्ति निर्माण की कोशिश की कगई तो कुछ कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन ने बुलडोजर से ढहाने की धमकी दी।
इसके बाद रंगपुर संभाग के पलाशबाड़ी इलाके में भगवान राम की एक निर्माणाधीन मूर्ति का काम रोक दिया गया है। मंदिर समिति के अनुसार, कट्टरपंथी संगठनों की ओर से मूर्ति को ध्वस्त करने और हिंसा फैलाने की धमकियां मिलने के बाद क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना पड़ा है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मंदिर समिति के एक सदस्य ने मीडिया को बयान जारी कर इस फैसले की जानकारी दी।
उन्होंने कहा, “हम आपके, समाज और देश के हित को देखते हुए भगवान राम की मूर्ति का निर्माण कार्य फिलहाल स्थगित कर रहे हैं। साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए हमने यह काम रोका है। भविष्य में यदि हमें आवश्यकता महसूस होगी तो हम सभी को बुलाएंगे, उनके सुझाव लेंगे और उसके बाद ही काम को दोबारा शुरू करेंगे।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







