Source :- LIVE HINDUSTAN
कढ़ी पकौड़ा खूब टेस्टी लगती है लेकिन बनाने के झंझट से बचती हैं तो नोट कर लें बिल्कुल आसान सी रेसिपी। जिसमे आप मात्र पांच से दस मिनट में पूरी कढ़ी बनाकर तैयार कर लेंगी। जानें कुकर में कितने सीटी में पकाएं कढ़ी।
कढ़ी केवल खाने में ही टेस्टी नहीं होती बल्कि ये हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। बेसन और छाछ से तैयार कढ़ी आपके प्रोटीन इनटेक को भी पूरा करती है। वहीं वर्किंग वुमन या अकेले रहने वाले लोगों के लिए कढ़ी सबसे फेवरेट डिश होती है क्योंकि कम मेहनत में बनकर तैयार हो जाती है। लेकिन कई बार समय इतना कम होता है या भूख इतनी जोरों की लगी होती है कि कढ़ी को उबालने का भी टाइम ज्यादा लगता है। ऐसे में आप कुकर में फटाफट कढ़ी बनाकर रेडी कर सकती हैं। नोट कर लें रेसिपी।
कुकर में कढ़ी बनाने की सामग्री
तीन चम्मच बेसन
दो से तीन कप मट्ठा
हल्दी पाउडर
धनिया पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
जीरा
मेथी
लहसुन का पेस्ट
करी पत्ता
कढ़ी बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले बर्तन में मट्ठा लेकर उसमे तीन चम्मच बेसन का घोल बना लें।
- इस घोल को अच्छी तरह मिक्स कर लें और फिर इसमे लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। साथ में स्वादानुसार नमक भी डाल दें।
- पकौड़ी के घोल के लिए एक कप बेसन लेकर उसमे धनिया, लाल मिर्च और हींग के साथ स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें।
- पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं। इस घोल में चुटकीभर बेकिंग सोडा डाल दें। पकौड़े के घोल को रेस्ट होने के लिए रख दें।
- अब कुकर में तेल डालकर गर्म करें और फिर उसमे राई डालकर चटकाएं।
- साथ ही जीरा और मेथी डालें।
- दो से तीन हरी मिर्च को लंबे आकार में काटकर डालें।
- साथ में करी पत्ता और लहसुन का पेस्ट भी डाल दें।
- जब सारी चीजें भुन जाएं तो बेसन और मट्ठे के घोल को कुकर में डाल दें। हींग डालें और एक उबाल तक पकाएं।
- ढक्कन को बंद कर दें और कुकर में पूरे 3 सीटी आ जाने दें।
- बस अब साइड में कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और उसमे छोटे आकार की पकौड़ियों को तलकर तैयार कर लें।
- कुकर में सीटियां आ जाएं तो जब ढक्कन खुल जाएं तो बनी हुई पकौड़ियों को डाल दें।
- बस तैयार हैं टेस्टी कढ़ी पकौड़ा कुकर में, इसे गर्मागर्म चावल के साथ सर्व करें और लंच एंज्वॉय करें।
- कुकर में कढ़ी बनाने के लिए एक उबाल आ जाए तो तीन सीटी लगाकर कुकर चढ़ा दें। बस कढ़ी अच्छी तरह से पककर रेडी हो जाएगी। ढक्कन हटाकर उसमे पकौड़ियों को डालकर छोड़ देंगे तो ये अच्छी तरह से सॉफ्ट भी हो जाएंगी।
- टेस्ट के लिए ऊपर से तेल में लाल मिर्च और हींग का तड़का लगाएं। टेस्टी प्रोटीन रिच लंच पूरी तरह से रेडी हो जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






