Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/17_june_series_1781698262989_1781698268363_c74d636f-7df2-4fb7-9f69-65976ef27c5b.jpg

सोनीलिव, नेटफ्लिक्स, एमएक्स प्लेयर आदि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में कई ऐसी सीरीज हैं जिनकी रेटिंग भी अच्छी है और फेमस वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ देखने वालों को पसंद भी आ रही हैं। यहां देखिए लिस्ट।

अगर आपको नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ पसंद आई थी और आप ऐसा ही कुछ देखना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। हमने इस लिस्ट बनाई है जिसमें 6 ऐसी ही सीरीज हैं। इसमें भी कॉलेज की दोस्ती, प्यार, ढेर सारा ड्रामा और दिल छू लेने वाले सीन्स हैं। आइए आपको इस सीरीज के बारे में और बातें बताते हैं।

1. फ्लेम्स

ओटीटी – अमेजन प्राइम वीडियो

रेटिंग – 8.8

‘फ्लेम्स’ एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है। अगर आप 90 के दशक के बैकग्राउंड वाले गानों, स्कूल-कोचिंग के दिनों के प्यार और पुरानी यादों को फिर से जीना चाहते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

2. कॉलेज रोमांस

ओटीटी – सोनी लिव

रेटिंग – 8.3

अगर आपको कॉलेज रोमांस वाली सीरीज देखना पसंद है, तो ‘कॉलेज रोमांस’ आपके लिए परफेक्ट है। इस सीरीज में तीन पक्के दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो कॉलेज की उलझनों, प्यार, ब्रेकअप और दोस्ती को अपने मजाकिया अंदाज में संभालती हैं। इस सीरीज का ह्यूमर और डायलॉग्स आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

3. कैम्पस डायरीज

ओटीटी – एमएक्स प्लेयर

रेटिंग – 8.7

कॉलेज लाइफ सिर्फ रोमांस नहीं होती, उसमें करियर का प्रेशर, रैगिंग और अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद भी होती है। ‘कैम्पस डायरीज’ एक्सेल यूनिवर्सिटी के 6 दोस्तों की कहानी है। ये सीरीज थोड़ी ज्यादा रिएलिस्टिक है, जिसमें कॉलेज के मजेदार पलों के साथ-साथ युवाओं की समस्याओं को भी बखूबी दिखाया गया है।

4. नेवर हैव आई एवर

ओटीटी – नेटफ्लिक्स

रेटिंग – 7.8

इस इंटरनेशनल सीरीज में एक इंडियन-अमेरिकन टीनएज लड़की ‘देवी’ की कहानी दिखाई गई है। ‘मिसमैच्ड’ की डिंपल की तरह ही देवी भी काफी एंबिशियस है, लेकिन उसकी जिंदगी में ड्रामा और कन्फ्यूजन कूट-कूट कर भरा है। हाई स्कूल रोमांस और फैमिली ड्रामे का ये एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

5. एक्सओ, किटी

ओटीटी – नेटफ्लिक्स

रेटिंग – 6.6

अगर आपको ‘मिसमैच्ड’ की मॉडर्न लव स्टोरी पसंद आई थी तो ‘एक्सओ, किटी’ आपको जरूर देखनी चाहिए। ये मशहूर ‘टू ऑल द बॉयज’ फ्रैंचाइजी का स्पिन-ऑफ है। इसमें किटी नाम की लड़की अपने लॉन्ग-डिस्टेंस बॉयफ्रेंड से मिलने सियोल (साउथ कोरिया) के एक इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल पहुंच जाती है। वहां जाकर उसकी लाइफ में जो ट्विस्ट आते हैं, वो देखने लायक हैं।

6. सेक्स एजुकेशन

ओटीटी – नेटफ्लिक्स

रेटिंग – 8.2

अगर आप कुछ मैच्योर, बोल्ड और मजेदार देखना चाहते हैं, तो ‘सेक्स एजुकेशन’ एक मास्टरपीस है। ये ब्रिटिश कॉमेडी-ड्रामा सीरीज हाई स्कूल के बच्चों की जिंदगी, उनके रिलेशनशिप्स और दोस्ती को बेहद संजीदगी और हंसी-मजाक के साथ पेश करती है। इसके किरदार इतने बेहतरीन हैं कि आपको इनसे प्यार हो जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN