Source :- LIVE HINDUSTAN

एलपीजी सिलेंडर के रेट को लेकर आज राहत है। इनमें आज 18 जून गुरुवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज भी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹942 और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 है। इंडियन ऑयल के ताजा रेट के मुताबिक 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर सबसे महंगा लेह में 1,179 रुपये का बिक रहा है, जबकि सबसे सस्ता सिलेंडर मुंबई में 941 रुपये का उपलब्ध है।लेह में घरेलू सिलेंडर 1,179 रुपये का है।

दुनिया में सबसे सस्ती LPG कहां है

सऊदी अरब, रूस, कजाकिस्तान और अल्जीरिया जैसे ऊर्जा उत्पादक देशों में LPG काफी सस्ती है, जबकि यूरोप और कुछ एशियाई देशों में इसकी कीमत भारत से अधिक है। अल्जीरिया में 14.2 किलो LPG सिलेंडर की अनुमानित कीमत सिर्फ 233 रुपये बैठती है। वहीं अंगोला में यह करीब 505 रुपये और कजाकिस्तान में 592 रुपये है।

यह तुलना अंतरराष्ट्रीय LPG की खुदरा कीमतों (रुपये प्रति लीटर) पर आधारित अनुमान है। अलग-अलग देशों में सिलेंडर का साइज, टैक्सए सब्सिडी और वितरण लागत अलग होती है। इसलिए वास्तविक बाजार कीमतें कुछ अलग हो सकती हैं।

इन शहरों में 1,000 रुपये से कम है सिलेंडर का दाम

मुंबई में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये का है। बेंगलुरु में इसकी कीमत 944.50 रुपये, अहमदाबाद और गुरुग्राम में 949 रुपये, जयपुर में 952.50 रुपये और गोवा में 956 रुपये है।

चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और लखनऊ में 976.50 रुपये का मिल रहा है। वहीं हैदराबाद में घरेलू गैस सिलेंडर 994 रुपये तक पहुंच गया है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम 3,700 रुपये के पार

19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी भारी अंतर देखने को मिल रहा है। सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर लेह में 3,752 रुपये का बिक रहा है। इसके बाद नॉर्थ त्रिपुरा में 3,638 रुपये, गंगटोक में 3,631.50 रुपये, वेस्ट इंफाल में 3,599 रुपये और आइजॉल में 3,595.50 रुपये का रेट है।

अंडमान में कमर्शियल सिलेंडर 3,544 रुपये, श्रीनगर में 3,458 रुपये और हैदराबाद में 3,367 रुपये का है। वहीं मुंबई में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 3,067.50 रुपये का बिक रहा है।

इन शहरों में सिलेंडर 1000 के पार

सबसे महंगा घरेलू सिलेंडर लेह में 1,179 रुपये का बिक रहा है। वहीं, नॉर्थ त्रिपुरा में 1,119.50 रुपये, गंगटोक में 1,094.50 रुपये, आइजॉल में 1,094 रुपये और वेस्ट इंफाल में 1,093.50 रुपये का सिलेंडर मिल रहा है। श्रीनगर में घरेलू एलपीजी की कीमत 1,058 रुपये है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों की तुलना में मैदानी जगहों पर एलपीजी कम रेट पर मिलती है। परिवहन लागत और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इन इलाकों में एलपीजी की कीमतें अधिक रहती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN