Home मनोरंजन समाचार ‘गुल्लक’ जैसी हैं ये 9 वेब सीरीज, ओटीटी पर मचा रही है...

‘गुल्लक’ जैसी हैं ये 9 वेब सीरीज, ओटीटी पर मचा रही है धूम, 7 से ज्यादा है इनकी IMDb रेटिंग

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/18/1200x900/18_june_ott_web_series_1781784897889_1781784912157_98719805-4202-4521-a74c-193e91ab93f3.jpg

‘गुल्लक’ का पांचवां सीजन आ गया है। अगर आप इस सीजन को देखने के बाद कुछ ऐसा ही देखना चाहते हैं तो ये लिस्ट सेव कर लें। इस लिस्ट में 9 सीरीज के नाम हैं जिन्हें आप अपने परिवार के साथ देख सकते हैं।

अगर आपको गुल्लक में मिश्रा परिवार की नोक-झोंक, मीडिल क्लास की छोटी-छोटी खुशियां और भाई-बहनों का प्यार पसंद आया है और आपको ऐसी ही सीरीज की तलाश है जो बिना किसी फालतू ड्रामे के सीधे दिल को छू लें। तो नीचे दी गई लिस्ट आपके काम आ सकती है। इन 9 सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7 से ज्यादा है और लोगों को खूब पसंद आ रही है।

1.ये मेरी फैमिली

कहां देखें?: प्राइम वीडियो

रेटिंग : 8.9/10

1990 के दशक की यादों को ताजा करती ये कहानी 12 साल के हर्षु गुप्ता के नजरिए से दिखाई गई है। ये एक मिडिल क्लास फैमिली के खट्टे-मीठे रिश्तों, माता-पिता के प्यार भरे दबाव और बचपन के खूबसूरत दिनों को बहुत ही प्यारे अंदाज में पेश करती है।

2. पंचायत

कहां देखें?: प्राइम वीडियो

रेटिंग: 9/10

ये कहानी अभिषेक त्रिपाठी नाम के एक इंजीनियर की है, जिसे मजबूरी में उत्तर प्रदेश के एक गांव ‘फुलैरा’ में पंचायत सचिव की सरकारी नौकरी करनी पड़ती है। ग्रामीण जीवन की सादगी, गांव की अजीबोगरीब राजनीति और वहां के सीधे-सादे लोगों के साथ उसका तालमेल आपको बेहद पसंद आएगा।

3. द आम आदमी फैमिली

कहां देखें?: जी5

रेटिंग: 8.4/10

ये दिल्ली के रहने वाले ‘शर्मा परिवार’ की कहानी है। इस परिवार में एक मेहनती पिता, हर बात पर टोकने वाली मां, गप्पे लड़ाने वाली दादी और अपने करियर को संवारने में जुटे दो बच्चे हैं। ये सीरीज हर मध्यमवर्गीय घर के रोजमर्रा के उतार-चढ़ाव और छिपे हुए प्यार को कॉमेडी के साथ दिखाती है।

4. घर वापसी

कहां देखें?: जियो हॉटस्टार

रेटिंग: 8.8/10

बेंगलुरु में एक बेहतरीन कॉर्पोरेट नौकरी से निकाले जाने के बाद, शेखर को मजबूरी में इंदौर अपने घर लौटना पड़ता है। ये सीरीज उसके अपने माता-पिता और छोटे भाई-बहनों के साथ दोबारा जुड़ने और जीवन का असली मकसद तलाशने के भावुक सफर को दर्शाती है।

5. पॉटलक

कहां देखें?: सोनीलिव

रेटिंग: 7.5/10

अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद, शास्त्री परिवार के मुखिया अपने सभी बच्चों के लिए हर हफ्ते एक ‘पॉटलक’ में मिलना अनिवार्य कर देते हैं। ये शहरी परिवार के बीच फीके पड़ते रिश्तों को फिर से जोड़ने की एक हल्की-फुल्की और मजेदार कहानी है।

6. होम शांति

कहां देखें?: जियो हॉटस्टार

रेटिंग: 8.0/10

देहरादून के रहने वाले जोशी परिवार की इस कहानी में सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा ने माता पिता का किरदार निभाया है। ये सीरीज उनके उस हंसी-मजाक, पैसों की तंगी और नोक-झोंक से भरे सफर को दिखाती है, जो वे अपना खुद का सपनों का घर बनाने के दौरान झेलते हैं।

7. निर्मल पाठक की घर वापसी

कहां देखें?: सोनीलिव

रेटिंग: 8.4/10

दिल्ली में पला-बढ़ा एक लेखक, निर्मल पाठक, 24 साल बाद बिहार में अपने पैतृक गांव वापस लौटता है। शुरुआत में गांव का देसी अंदाज और बड़े परिवार का प्यार उसे बहुत अच्छा लगता है, लेकिन जल्द ही उसका सामना गांव की पुरानी रूढ़िवादी सोच और अतीत के पारिवारिक मतभेदों से होता है।

8. टीवीएफ ट्रिपलिंग

कहां देखें?: जी5

रेटिंग: 8.5/10

तीन अलग-अलग स्वभाव वाले भाई-बहन अपने अपने प्रॉब्लम्स में उलझे होते हैं। हालात उन्हें एक अनऑर्गनाइज्ड रोड ट्रिप पर साथ आने के लिए मजबूर कर देते हैं, जो उनके बिखरते हुए रिश्ते को फिर से मजबूत बनाता है।

9. ग्राम चिकित्सालय

कहां देखें?: प्राइम वीडियो

रेटिंग: 7.1/10

एक डॉक्टर की पहली पोस्टिंग उत्तर भारत के एक छोटे से गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में होती है। बुनियादी सुविधाओं की कमी के बीच, उसे गांव के भोले-भाले लेकिन शकी मिजाज लोगों को आधुनिक चिकित्सा पर भरोसा दिलाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN