Home LIFESTYLE NEWS HINDI फाउंडेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी! हफ्ते में 1 बार लगा लें ये...

फाउंडेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी! हफ्ते में 1 बार लगा लें ये DIY फेसपैक, नेचुरली ग्लो करेगी स्किन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Glowing Skin Remedies: बिना मेकअप के नेचुरली ग्लोइंग स्किन भला किसे नहीं पसंद। ये DIY फेसपैक आपकी इसी में मदद करेगी। हफ्ते में सिर्फ 1 बार भी इसे लगा लेंगी तो स्किन इतना ग्लो करेगी कि मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हर लड़की चाहती है कि उसका चेहरा ग्लो करे और स्किन पर कोई दाग-धब्बे या पिगमेंटेशन की समस्या ना हो। इसके लिए मेकअप एक शॉर्ट कट की तरह है, लेकिन नेचुरल खूबसूरती की बात ही कुछ और है। अक्सर लड़कियां चाहती हैं कि उनका चेहरा ऐसा हो कि मेकअप की जरूरत ही ना पड़े। बिना फाउंडेशन लगाए उनके चेहरे पर ऐसा निखार आए कि उन्हें कुछ और करने की जरूरत ही ना पड़े। सच कहें तो ऐसा बिल्कुल पॉसिबल है और इसका सीक्रेट आपकी रसोई से ही गुजर कर जाता है। आज एक ऐसी ही फेसपैक हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिसे आप हफ्ते में एक से दो बार ही लगा लें, तो स्किन इतनी ग्लोइंग और शाइनी हो जाएगी कि लोगों को लगेगा आपने फाउंडेशन लगाया हुआ है। आइए जानते हैं आपको करना क्या है-

नेचुरल ग्लो के लिए लगाएं ये DIY फेसपैक

अगर आप चाहती हैं कि आपको मेकअप की जरूरत ना पड़े और आपकी स्किन नेचुरली ही काफी ग्लो करें, तो ये फेसपैक आपको अपने स्किनकेयर रूटीन में जरूर शामिल करनी चाहिए। इसके बनाने के लिए आपको नीम का पाउडर, हल्दी, दही और शहद की जरूरत होगी। ये सभी चीजें स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। चेहरे को ग्लोइंग, मॉइश्चराइज और बेदाग रखने में ये इंग्रेडिएंट्स बेहद इफेक्टिव साबित होते हैं।

इस तरह तैयार करें फेसपैक

फेसपैक बनाने के लिए बाउल में एक चम्मच नीम की पत्तियों का पाउडर, एक चम्मच गाढ़ा दही, एक चम्मच प्योर शहद और चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। एक हरे रंग का स्मूद सा पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा।

कब और कैसे इस्तेमाल करें

कोई भी फेसपैक लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह क्लीन कर लें। किसी तरह की कोई गंदगी या मेकअप नहीं लगा हुआ होना चाहिए। अब इस फेसपैक को अपने फेस और गर्दन दोनों पर अच्छी तरह अप्लाई कर लें। लगभग 10-12 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को साफ कर लें। इस पैक को आप हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैसे फायदेमंद है ये होममेड फेसपैक?

ये फेसपैक इतनी इफेक्टिव अपने इंग्रेडिएंट्स की वजह से है। इसमें नीम का पाउडर है, जो स्किन को डिटॉक्स करने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण ये चेहरे को भरपूर ग्लो देता है। इसके अलावा दही में मौजूद माइल्ड लैक्टिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम करता है, जिससे स्किन ज्यादा ब्राइट नजर आती है। शहद स्किन को हाइड्रेट रखता है और सॉफ्ट बनाता है। जबकि हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो चेहरे को साफ और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

क्या-क्या फायदे देखने को मिलेंगे?

अगर आप इस फेसपैक को रेगुलर बेसिस पर इस्तेमाल करती हैं, तो आपकी स्किन इंस्टेंटली ब्राइट नजर आएगी। टैनिंग या पिगमेंटेशन की वजह से स्किन का रंग डल पड़ गया है, तो वो भी इस फेसपैक के इस्तेमाल से साफ हो जाएगा। फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरे पर जो हेल्दी ग्लो नजर आता है, वैसा ग्लो नेचुरली आपके फेस पर आना शुरू हो जाएगा। आपकी स्किन पहले से ज्यादा मुलायम भी हो जाएगी।

नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN