Home BUSINESS NEWS HINDI Gold Silver price today: सोने का रेट इस हफ्ते 5228 रुपये गिरा,...

Gold Silver price today: सोने का रेट इस हफ्ते 5228 रुपये गिरा, चांदी का दाम 20092 रुपये लुढ़का

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Silver price today: बीते 5 दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान 24 कैरेट गोल्ड का रेट 150169 रुपये से गिरकर 144941 रुपये के स्तर पर आ गया। चांदी की कीमतों में भी इस हफ्ते काफी उतार देखने को मिला है। एक वक्त पर 2.51 लाख रुपये के बिकने वाली चांदी 230982 रुपये के स्तर पर आ गई है। बता दें, इस हफ्ते गोल्ड की कीमतों में 5228 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी का रेट इस सप्ताह 20029 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं क्यों गिर रहा है सोने और चांदी का रेट..

क्यों गिर रहा है सोने और चांदी का रेट (Why Gold and Silver Price falling)

इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड और सिल्वर का रेट पिछले एक हफ्ते में 1 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। इसका भी असर घरेलू बाजारों पर दिख रहा है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स लगातार मजबूत हो रहा है। कल शुक्रवार को डॉलर इंडेक्स 1 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। जब-जब डॉलर इंडेक्स में उछाल देखने को मिलता है तब-तब सोने और चांदी का रेट गिरता है। निवेशक ऐसी स्थितियों में गोल्ड और सिल्वर से पैसा निकालकर डॉलर में इनवेस्ट करते हैं।

आज क्या है सोने और चांदी का रेट? (Gold Silver Rates today)

शुक्रवार को इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 144941 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 144361 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 132766 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 108706 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 84791 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। चांदी का रेट कल शुक्रवार को 230982 रुपये प्रति किलोग्राम था। बता दें, शनिवार और रविवार को इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स की तरफ से सोने और चांदी की कीमतों का ऐलान नहीं किया जाता है।

पीएम ने सोना और चांदी नहीं खरीदने की है अपील

वैश्विक अस्थिरता के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने अगले एक साल तक सोना और चांदी ना खरीदने की अपील लोगों से की है। केंद्र सरकार की तरफ से गोल्ड पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी में भी इजाफा किया गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में उतार और चढ़ाव के पीछे कई वजहें होती हैं। यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर लाइव हिन्दुस्तान सोने और चांदी की कीमतों में निवेश की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN