Home - ‘खटारा’ फोन भी हो जाएगा नया! शाओमी, रेडमी, पोको यूजर्स की मौज,...

‘खटारा’ फोन भी हो जाएगा नया! शाओमी, रेडमी, पोको यूजर्स की मौज, आ रहा Android 17

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप भी Xiaomi, Redmi या फिर Poco का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Android 17 पर बेस्ड शाओमी का HyperOS 4 अपडेट जल्द ढेर सारे स्मार्टफोन्स में आने वाला है। यहां देखें एलिजिबल फोन्स की लिस्ट

Android 17 अभी Google Pixel पर आया है और जल्द ही Xiaomi डिवाइस के लिए भी रोलआउट होना शुरू हो जाएगा। हालांकि, Xiaomi डिवाइस के लिए यह एक बहुत बड़ा अपग्रेड होगा, क्योंकि नई HyperOS 4 स्किन में हर साल होने वाले मामूली अपग्रेड के बजाय, सॉफ्टवेयर और आर्किटेक्चर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड अपकमिंग हाइपरओएस 4.0 में कई विजुअल अपग्रेड, एक इंटरैक्टिव लॉक स्क्रीन आईलैंड, एआई प्रोडक्टिव फीचर्स और मजबूत प्राइवेसी और सेफ्टी फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।

अब, यदि आपके पास शाओमी फोन है, तो आप सोच रहे होंगे कि अपडेट कब जारी होगा। यहां हमने आपको एलिजिबल फोन, अपकमिंग फीचर्स, रिलीज डेट सबकुछ बता रहे हैं।

यहां देखें HyperOS 4 अपडेट के लिए एलिजिबल फोन्स की लिस्ट:

(नोट: शाओमी ने अभी तक हाइपरओएस 4 एलिजिबल डिवाइस की लिस्ट पब्लिश नहीं की है। इसलिए, मौजूदा सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी का रिव्यू करके यह लिस्ट तैयार की गई है।)

Xiaomi के एलिजिबल फोन्स

– Xiaomi 17

– Xiaomi 17 Ultra

– Xiaomi 17T

– Xiaomi 17T Pro

– Xiaomi 15

– Xiaomi 15 Pro

– Xiaomi 15 Ultra

– Xiaomi 15T

– Xiaomi 15T Pro

– Xiaomi 14

– Xiaomi 14 Pro

– Xiaomi 14 Ultra

– Xiaomi 14T

– Xiaomi 14T Pro

– Xiaomi 14 Civi

– Xiaomi 13T

– Xiaomi 13T Pro

– Xiaomi Mix Flip

Redmi के एलिजिबल फोन्स

– Redmi Note 15

– Redmi Note 15 4G

– Redmi Note 15 Pro

– Redmi Note 15 Pro 4G

– Redmi Note 15 Pro+

– Redmi Note 15 Special

– Redmi Note 14 4G

– Redmi Note 14 Pro

– Redmi Note 14 Pro+

– Redmi Note 14S

– Redmi Turbo 5

– Redmi 15

– Redmi 15 4G

– Redmi 15C

– Redmi 15C 4G

– Redmi 15A

– Redmi A7

– Redmi A7 Pro

– Redmi A7 Pro 4G

– Redmi A5

– Redmi Pad 2

– Redmi Pad 2 Pro

– Redmi Pad 2 9.7

POCO के एलिजिबल फोन्स

– POCO F8 Pro

– POCO F8 Ultra

– POCO F7 Pro

– POCO F7 Ultra

– POCO F6 Pro

– POCO X8 Pro

– POCO X8 Pro Max

– POCO X7 Pro

– POCO X6 Pro

– POCO M8s

– POCO M8 Pro

– POCO M7 4G

– POCO M7 Plus

– POCO C85

– POCO C85 4G

– POCO C85x

– POCO C81

– POCO C81 Pro

– POCO C81x

– POCO C71

– POCO Pad X1

– POCO Pad M1

– POCO Pad C1

यदि आपका फोन लिस्ट में है, तो हाइपरओएस 4 अपडेट मिलने लगभग तय है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ब्रांड ने कई फोन्स, विशेष रूप से एंट्री-लेवल और बजट फोन के लिए अपडेट पॉलिसी की घोषणा नहीं की है, जिससे यह जानना मुश्किल हो जाता है कि उन्हें एंड्रॉयड 17 अपडेट मिलेगा या नहीं। इसलिए लिस्ट को सटीक रखने के लिए, हमने उन फोन्स को छोड़ दिया जिनके बारे में हम कंफर्म नहीं थे।

शाओमी कब रिलीज करेगा HyperOS 4

हालांकि सटीक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन शाओमी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि हाइपरओएस 4 को जुलाई या अगस्त में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, यह संभवतः पहली चीन में आएगा और वैश्विक घोषणा कुछ हफ्तों के बाद हो सकती है।

हमेशा की तरह, आम लोगों के लिए स्टेबल वर्जन जारी होने से पहले एक बीटा प्रोग्राम होगा। लीकस्टर ‘डिजिटल चैट स्टेशन’ ने उन फोन्स के बारे में जानकारी दी है जो चीन में हाइपरओएस 4 बीटा प्रोग्राम के पहले बैच का हिस्सा होंगे। इनमें शामिल हैं:

– Xiaomi 17

– Xiaomi 17 Pro

– Xiaomi 17 Pro Max

– Xiaomi 17 Ultra

– Xiaomi 17 Max

– Redmi K90

– Redmi K90 Pro Max

– Redmi K90 Pro Max Champion Edition

पिछले साल, शाओमी ने अगस्त में चीन में हाइपरओएस 3 पेश किया था और सितंबर में इसे ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया था। उम्मीद है कि हाइपरओएस 4 के लिए भी कंपनी इसी टाइमलाइन को फॉलो करेगी, इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि इसका ग्लोबल रोलआउट अक्टूबर 2026 में शुरू होगा।

हाइपरओएस 4 से क्या उम्मीद करें?

हालांकि आधिकारिक लॉन्च में अभी कुछ सप्ताह बाकी हैं, लेकिन कई लीक ऑनलाइन सामने आए हैं, जिससे पता चलता है कि क्या होने वाला है। उनका सुझाव है कि शाओमी एंड्रॉइड 17 पर बने “जीरो-लीगेसी” फ्रेमवर्क पर फोकस कर रहा है। इस फ्रेमवर्क के तहत, शाओमी सिस्टम ब्लोट को कम करने के लिए पुराने लीगेसी कोड और SDK को आक्रामक रूप से हटा रहा है।

खबरों के अनुसार, शाओमी मेमोरी सेफ्टी, बैकग्राउंड ऑप्टिमाइजेशन और अलग-अलग डिवाइस पर एक जैसा यूआई एक्सपीरियंस देने के लिए Rust और Flutter का इस्तेमाल करके कोर सिस्टम एप्लिकेशन और फ्रेमवर्क को फिर से बना रही है। इससे सॉफ्टवेयर को कम रैम यूज करने, तेजी से बूट होने और एनिमेशन में कम रुकावट आने में भी मदद मिलेगी।

कंपनी ने हाइपरओएस 3 में अपने ‘लिक्विड-ग्लास’ डिजाइन की झलक दिखाई थी। उम्मीद है कि हाइपरओएस 4 में इसे और बेहतर तरीके से शामिल किया जाएगा, जिसमें स्मूद लुक, ग्लॉसी ओवरले, फ्रॉस्टेड-ग्लास जैसी ट्रांसपेरेंसी और एडवांस्ड बाउंस एनिमेशन जैसे फीचर्स होंगे। एक लीक से पता चलता है कि शाओमी, हाइपरओएस 4 में Leica से प्रेरित कलर पैलेट लाने के लिए Leica के साथ अपनी पार्टनरशिप को आगे बढ़ा सकती है।

कई लीक्स से पता चलता है कि शाओमी एक ‘प्राइवेसी स्क्रीन’ फीचर ला सकती है जो देखने के एंगल (viewing angle) को कम कर देता है, ठीक वैसे ही जैसे Galaxy S26 पर ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ काम करता है। फर्क यह है कि Samsung इसे हार्डवेयर के जरिए लागू करता है, जबकि शाओमी इसे सॉफ्टवेयर के जरिए करने की कोशिश कर रही है।

इसके अलावा, हाइपरओएस 4 में बेहतर क्रॉस-डिवाइस मल्टीटास्किंग, बहुत अच्छी तरह से ऑप्टिमाइज किया गया बैकग्राउंड टास्क मैनेजमेंट और रोजमर्रा के कामों के लिए ज्यादा बेहतर AI प्रोडक्टिविटी फीचर्स होने की उम्मीद है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN