Home मनोरंजन समाचार सुप्रिया सुले की बेटी के संगीत में शाहरुख का डांस, अपनी ही...

सुप्रिया सुले की बेटी के संगीत में शाहरुख का डांस, अपनी ही फिल्म के गाने पर थिरके किंग खान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/20/1200x900/SHAHRUKH_KHAN_20_06_1781954882343_1781954887546_37def867-be4b-4370-b1db-6bd25521f958.png

Shah Rukh Khan Dance: सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख खान एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के संगीत फंक्शन पर कोई मिल गया पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 

एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की संगीत सेरेमनी में शाहरुख खान ने अपने डांस से चार चांद लगा दिए। शाहरुख खान अपनी ही फिल्म कुछ कुछ होता है के गाने कोई मिल गया पर डांस करते नजर आए। शाहरुख खान के डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।शाहरुख खान के इस डांस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी सामने आया है।

कोई मिल गया पर शाहरुख खान ने किया डांस

शाहरुख खान का जो एक वीडियो सामने आया है उसमें एक्टर रेवती और बाकी के मेहमानों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म का गाना कोई मिल गया वीडियो में सुनाई पड़ रहा है।

ऑल ब्लैक आउट फिट में नजर आए शाहरुख खान

वहीं, शाहरुख खान का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में शाहरुख खान अपना आइकॉनिक पोज देते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान संगीत सेरिमनी में ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे। वो बंदगला जैकेट के साथ ब्लैक पैंट्स और काले जूते पहने नजर आए। शाहरुख खान ने अपने लुक को एक घड़ी के साथ पूरा किया।

शाहरुख खान के इन वीडियोज पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा- शाहरुख खान हमेशा ही इतने हैंडसम और शानदार कैसे लगते हैं। एक यूजर ने लिखा- कुछ भी हो जाए, बस नाचते रहो। एक ने कहा- इतिहास का सबसे बड़ा सुपरस्टार शाहरुख खान।

कौन हैं रेवति सुले और सारंग लाखिया?

रेवति सुले सांसद सुप्रिया सुले और सदानंद सुले की बेटी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की पोती हैं। रेवति सुले ने बिजनेसमैन सारंग लखानी से शादी रचाई है। दोनों की शादी आज यानी 20 जून को हुई है।

सारंग लखानी की बात करें तो वो बिजनेसमैन अरुण लखानी के बेटे हैं। रेवति के पति सारंग अभी नागपुर स्थित विश्वराज ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और इससे पहले इंटरनेशनल इवेंट्स में बैडमिंटन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

शाहरुख खान की बात करें तो इसी साल दिसंबर में उनकी फिल्म किंग सिनेमाघरों में रिलीज होगी। किंग में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान नजर आएंगी। सुहाना के अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अरशद वारसी जैसे कलाकार नजर आएंगे। किंग को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें, किंग से शाहरुख खान का लुक रिवील कर दिया गया है। शाहरुख खान के फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN