Home LIFESTYLE NEWS HINDI गेहूं के आटे में खोवा भरकर बनाएं मावा कचौड़ी, मिलेगा हलवाई जैसा...

गेहूं के आटे में खोवा भरकर बनाएं मावा कचौड़ी, मिलेगा हलवाई जैसा स्वाद

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Mawa Kachori Recipe: राजस्थान की फेमस मावा कचौड़ी घर में बनाना चाहती हैं तो इसे मैदे की बजाय गेंहू के आटे से बिल्कुल फूली-फूली, चाशनी से भरी हुई बनाकर तैयार कर सकती हैं, नोट कर लें रेसिपी।

राजस्थान की मावा कचौड़ी काफी ज्यादा फेमस है। इस मिठाई के शौकीन अक्सर खाने के लिए खोजते हैं लेकिन वो स्वाद उन्हें नहीं मिलता। लेकिन आप अगर खास तरह की रेसिपी को फॉलो करके बनाती हैं तो मावा कचौड़ी ना केवल टेस्टी बनेगी बल्कि बिल्कुल परफेक्ट होगी। अक्सर मावा कचौड़ी के फटने का डर होता है। जिससे सारा खोवा तेल में फैल जाता है और पूरे तेल को खराब कर देता है। इसलिए सही तरीके से सीखें मावा कचौड़ी की रेसिपी। जानें कैसे बनेगी राजस्थानी मावा कचौड़ी।

मावा कचौड़ी बनाने की सामग्री

दो कप गेहूं का आटा

तीन चुटकी नमक

तीन चम्मच देसी घी

पानी

एक चम्मच देसी घी

ढाई सौ ग्राम मावा या खोवा

काली इलायची

हरी इलायची

6-7 काली मिर्च

दाल चीनी

जायफल

बादाम

काजू

पिस्ता

केसर

एक कप चीनी

एक कप पानी

मावा कचौड़ी बनाने की सामग्री

  • मैदे की तरह आप गेहूं के आटे से कचौड़ी बनाकर रेडी कर सकती हैं। इसका स्वाद और सोंधापन ऐसा भाएगा कि आप दो-चार एक बार में ही खा जाएंगे। तो चलिए जानें कैसे बनाएं राजस्थानी मावा कचौड़ी।
  • सबसे पहले गेहूं के आटे को किसी बड़ी परात या थाली में निकाल लें। इसमे तीन चम्मच देसी घी डालें। साथ में तीन चुटकी नमक डाल दें। नमक से मीठे का स्वाद अच्छी तरह से खिलकर बाहर आता है।
  • अब पानी डालकर आटे को अच्छी तरह से नरम गूंथ लें। ध्यान रहे कि देसी घी पूरी तरह से मेल्ट हो जिससे सही नाप पता चल सकें। गेहूं के आटे में इतना घी हो कि जब सूखा ही हाथ में आटे को बांधे तो वो बंध जाए।
  • अब मावे की स्टफिंग तैयार करें। तैयार आटे को ढंककर रख दें।
  • मावे की स्टफिंग के लिए पैन में देसी घी एक चम्मच डालें और मावे को डालकर धीमी फ्लेम पर भून लें।
  • अब इसमे काजू, बादाम घिसा हुआ डाले।
  • साथ ही कुछ मसालों को भी डालें। जैसे दो चुटकी दालचीनी फ्रेश घिसें और इसी तरह से जायफल को भी फ्रेश एक चुटकी घिस कर डाल दें।
  • काली बड़ी इलायची के दानों को खड़ा ही डालें।
  • छोटी इलायची और काली मिर्च को अच्छी तरह से कूंटकर डालें।
  • बस हाथों से मिक्स करें और मावे के छोटे लड्डू तैयार कर लें स्टफिंग के लिए।
  • आटे को एक बार फिर से खोलकर अच्छी तरह से गूंथ लें।
  • बस अब आटे की लोइयां बनाएं और उसमे मावे के बॉल्स की स्टफिंग अच्छे से भरें।
  • चाशनी बनाने के लिए एक कप चीनी में एक कप पानी और कुछ केसर के रेशे डालकर पकाएं। इस चाशनी का तार नहीं बनाना केवल ये चिपचिपा चाशनी बन जाए तो गैस बंद कर दें और इसे फ्लेम से नीचे उतार दें।
  • कड़ाही में घी या तेल डालकर हल्का गर्म करें।
  • फिर कचौड़ियों को धीमी फ्लेम पर सुनहरा होने तक तलें।
  • ध्यान रहे कि धीमी आंच पर ही तलना है ताकि ये अंदर तक पकती जाएं।
  • धीमी फ्लेम पर पकाने से ये पककर फूल जाएगी।
  • बस इन्हें हल्का गोल्डन करके तेल के बाहर निका लें।
  • फिर इन कचौड़ियों के बीच में छेद करें और चाशनी को इन कचौड़ियों के बीच में डालें और ऊपर से थोड़े से कटे ड्राई फ्रूट से सजाएं।
  • बस रेडी हैं राजस्थानी हलवाई स्टाइल मावा कचौड़ी। जिसे आप मीठा खाने के शौकीन लोगों को बनाकर जरूर खिलाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN