Home World News hindi ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज, दे डाली सख्त चेतावनी; इजरायल की...

ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज, दे डाली सख्त चेतावनी; इजरायल की हरकतों से खफा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया है। इजरायल की संयुक्त सैन्य कमान ने सरकारी टीवी पर इसकी जानकारी दी। यह कदम इजरायल द्वारा लेबनान में हमलों के चलते उठाया गया है। इसके साथ ही ईरान ने यह भी चेतावनी दी है कि यह तो सिर्फ पहला कदम है। अगर इजरायल के हमले इसी तरह से जारी रहे तो अंजाम और भी बुरा हो सकता है। बयान में यह भी कहा गया है कि अमेरिका और इजरायल लगातार सीजफायर की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं। दूसरी तरफ इसको लेकर अमेरिका का भी बयान है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहाकि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर रहा है। उन्होंने कहाकि रविवार को ईरान के साथ बातचीत संभव है।

गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला बोल दिया था। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की थी। ईरान पूरे पश्चिम एशिया में अमेरिका के सहयोगी देशों को निशाना बनाया। आगे चलकर उसने होर्मुज को बंद कर दिया, जिससे पूरी दुनिया में तेल की सप्लाई चेन प्रभावित हो गई। वहीं, विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई। फिलहाल दोनों देशों के बीच शांति समझौता हो गया है। लेकिन इजरायल ने हठधर्मिता दिखाते हुए कहा है कि वह लेबनान से अपनी सेना नहीं हटाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN