Home LIFESTYLE NEWS HINDI कपड़ा धोने में ये 5 गलती अक्सर करते हैं लोग, फीकी पड़...

कपड़ा धोने में ये 5 गलती अक्सर करते हैं लोग, फीकी पड़ जाती है रंगत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Laundry Mistakes: 90 प्रतिशत लोग कपड़े धोते समय इस तरह की गलतियों को दोहराते हैं। जिससे उनकी ब्लैक जींस से लेकर प्रिंटेड टीशर्ट तक खराब हो जाती है। अपने रोजाना के कपड़ों के साथ इन 5 गलतियों को करना आज से ही बंद कर दें।

कपड़े केवल महंगे खरीदने से काम नहीं चलता। उनकी सही तरीके से केयर करना भी आना चाहिए। चाहे जितना कीमती और महंगा कपड़ा खरीदकर रख लें। लेकिन उसे सही तरीके से धोना और प्रेस करना नहीं आता तो वो भी ज्यादा दिन नहीं चलेगा और जल्दी ही उसकी रंगत भी फीकी पड़ जाएगी। जींस, टीशर्ट से लेकर शर्ट रोजमर्रा के कपड़ों के साथ अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनके कपड़ों की रंगत फीकी पड़ जाती है। तो कहीं आप भी तो ये 5 गलतियां नहीं करते? अगर हां तो आज से ही सुधार लें।

ब्लैक जींस को साबुन से धोना

ब्लैक कलर की जींस को कभी भी डिटर्जेंट साबुन से नहीं धोना चाहिए। इससे जींस पर सफेद और ग्रे कलर के धब्बे बन जाते हैं। अगर काली जींस को फीका नहीं देखना चाहते और ग्रे कलर के धब्बे नहीं चाहते तो हमेशा काली जींस को पानी में कुछ देर भिगोकर ब्रश से रगड़ दें। बैक्टीरिया खत्म करने के लिए थोड़ा सा फिटकरी और नमक पानी में भिगो दें। इससे जींस काले रंग की बनी रहेगी और उस पर सफेद धब्बे नहीं दिखेंगे।

प्रिटेंड टीशर्ट को गलत धोते हैं

प्रिटेंड टीशर्ट को जब भी धोना हो तो उल्टा करके ही धोएं। इससे प्रिंट ज्यादा दिन तक टिका रहता है। नहीं तो दो वॉश के बाद ही प्रिंट का कलर फीका पड़ने लगता है और आपकी महंगी टीशर्ट भी बेकार दिखने लगती है।

कॉलर साफ ना करना

वॉशिंग मशीन में शर्ट धोने के लिए डाल रहे हैं तो सबसे पहले सारे शर्ट के कॉलर डिटर्जेंट से रगड़कर साफ कर लें। या फिर कपड़े में अगर किसी तरह के दाग और धब्बे हैं तो उन्हें पहले ही साफ कर दें। फिर वॉशिंग मशीन में बाकी कपड़ों के साथ डालें। नहीं तो पूरी धुलाई मशीने में होने के बाद भी आपकी शर्ट के कॉलर और मैल के साथ दाग-धब्बे साफ नहीं दिखेंगे।

तौलिया को बाकी कपड़ों के साथ धोना

अगर आप भी वॉशिंग मशीन में तौलिया तो बाकी कपड़ों के साथ धोती हैं तो फौरन ये आदत छोड़ दें। कपड़ों के साथ जब आप तौलिया को धो देती हैं तो तौलिया के छोटे रोएं बाकी कपड़ों में चिपक जाते हैं जो भद्दे दिखते हैं और आसानी से निकलते भी नही हैं।

वॉशिंग मशीन में ठूंस कर कपड़े भरना

हर वॉशिंग मशीन की कैपेसिटी अलग-अलग होती है। काफी सारे लोग बिजली और पानी की बचत की वजह से एक बार में छोटे-बड़े कई तरह के कपड़े मिलाकर डाल देती हैं। जिससे कपड़ों को साफ करने के लिए मशीन के अंदर स्पेस नहीं मिलता है और आपके गंदे कपड़े ठीक से साफ नहीं होते। फिर आप अपने कपड़ों को धोने के बाद भी गंदा ही पाती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN