Home मनोरंजन समाचार एक चुम्मा तू मुझको उधार…इस महिला गीतकार की कलम से निकला था...

एक चुम्मा तू मुझको उधार…इस महिला गीतकार की कलम से निकला था ये गाना, समीर-जावेद अख्तर को दी टक्कर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/21/1200x900/Screenshot_2026-06-21_145738_1782034086213_1782034171323_ec65c519-7e90-4483-a3cd-db424ef92273.png

गोविंदा और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गाना ‘एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे’ इस महिला गीतकार की कलम से निकला था। समीर और जावेद अख्तर के जैसे दिग्गज गीतकारों के बीच इस महिला गीतकार ने अपनी अलग पहचान बनाई।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की एक्टिंग की तारीफ दुनियाभर में होती है। दुनिया के बेस्ट 10 एक्टर में एक्टर का नाम भी शामिल है। एक्टर की जितनी शानदार फिल्में हैं, उनपर फिल्माए गाने उतने ही रोमांचक हैं। गोविंदा पर फिल्माए गानों की लिस्ट में एक गाना ‘एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे’ भी शामिल है। ये गाना 1996 में आई फिल्म छोटे सरकार में था। फिल्म की हीरोइम शिल्पा शेट्टी, सपोर्टिंग किरदार में कादर खान थे। फिल्म तो फ्लॉप हो गई लेकिन ये गाना अमर हो गया। क्या आप जानते इस गाने को एक महिला गीतकार ने लिखा था?

महिला गीतकार का दबदबा

90 का वो दौर था जब फिल्मों पर समीर अनजान, जावेद अख्तर, गुलजार और फैज अनवर की लिखावट का जादू चल रहा है। इन्हीं गीतकारों के बीच रानी मलिक भी अपनी जगह बना रही थीं। वो रानी मलिक ही थीं जिन्होंने फिल्म आशिकी का गाना ‘धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना’, अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का गाना ‘चुरा का दिल मेरा गोरिया चली’, अजय देवगन की डेब्यू फिल्म फुल और कांटे का गाना ‘तुमसे मिलने को दिल करता है’ जैसे यादगार गाने लिखे थे। रानी मलिक के लिए 1996 में आई फिल्म छोटे सरकार के खास साबित हुई। इस फिल्म के सभी 6 गाने उन्होंने ही लिखे थे। लेकिन एक गाना ‘एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे’ जबरदस्त हिट हुआ था।

हिट हुआ गाना फ्लॉप हुई फिल्म

फिल्म छोटे सरकार का एक गाना ‘एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे’ उस साल के सबसे हिट गानों में से एक था। इस गाने में गोविंदा और शिल्पा शेट्टी नजर आई थीं। रानी मलिक के लिखे इस गाने को उदित नारायण और अल्का याग्निक ने गाया था और आनंद मिलिंद ने म्यूजिक तैयार किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई लेकिन रानी मलिक का लिखा ये गाना छा गया। आज भी ये गाना खूब सुना जाता है।

गाने को लेकर हुआ था विवाद

1997 में इस गाने के साथ एक बड़ा विवाद भी जुड़ गया था। गाने के बोल ‘एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे बदले में यूपी बिहार ले ले’। को आपत्तिजनक माना गया था। गोविंदा और शिल्पा शेट्टी पर इस गाने को लेकर एक लंबा केस चला और 2019 में ये मामला शांत हुआ। कोर्ट में ये कहा गया कि फिल्म को CBFC ने पास कर दिया गया है तो लगाई गई धारा का कोई मतलब नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN