Home मनोरंजन समाचार चमकी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के सुकृत देव की किस्मत, एपिसोड के...

चमकी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के सुकृत देव की किस्मत, एपिसोड के आते ही बढ़ गए 146000 फॉलोअर्स

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/21/1200x900/latent_1782037073148_1782037077520_5d0370d1-8e14-4b26-8c9e-6a829edf0ed4.png

India Got Latent Season 2: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के कंटेस्टेंट सुकृत देव की किस्मत चमक गई है। एपिसोड के आते ही इंस्टाग्राम पर उनके 146000 फॉलोअर्स बढ़ गए हैं।

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का पहला एपिसोड शनिवार के दिन नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर स्ट्रीम हुआ। इस शो में मराठी थिएटर करने वाले सुकृत देव बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए और सोशल मीडिया पर छा गए। उनका परफॉर्मेंस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। शो के प्रीमियर में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ प्रमोट करने आई थीं। उन्हें भी सुकृत का परफॉर्मेंस बहुत पसंद आया।

क्या बोलीं आलिया?

सुकृत एक्टर, कवि, कॉमेडियन और थिएटर आर्टिस्ट हैं। मराठी थिएटर में लगभग 7 साल बिताने और कुछ मराठी टीवी शोज करने के बाद सुकृत ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आए। उन्होंने एक शराबी का किरदार निभाया और पूरी तरह से उस कैरेक्टर में डूबे गए। इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद आलिया, शरवरी और पूरे पैनल ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं। उन्होंने उन्हें 10 में 10 नंबर दिए। जब आलिया और समय ने उन्हें कैरेक्टर छोड़ने के लिए कहा तब भी उन्होंने अपना कैरेक्टर पकड़े रखा।

रो पड़े सुकृत

फिर समय ने सुकृत को समझाया कि ये एक तरह का सिनेमा है और कट के बाद यहां लोग कैरेक्टर छोड़ देते हैं। समय की बात मानकर सुकृत ने अपना शराबी वाला कैरेक्टर छोड़ा और फिर अपनी रियल आवाज में बात की। लोगों की तालियां सुन सुकृत रो पड़े। बलराज घई ने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें गले लगाया। आलिया ने पूछा, ‘आप रो क्यों रहे हैं?’ तो सुकृत ने कहा कि जब एक कलाकार को उसकी कला के लिए इतना प्यार मिले तो रोना आ ही जाता है।

आलिया का पोस्ट और सुकृत के फॉलोअर्स

आलिया ने शो के ऑनएयर होने के बाद सुकृत के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की और लिखा, ‘लीजेंड’। वहीं समय रैना ने सुकृत की पोस्ट पर ‘स्टार’ कमेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। इतना ही नहीं, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के प्रीमियर एपिसोड के आने के बाद सुकृत के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स भी बढ़ गए। पहले उनके फॉलोअर्स लगभग 6,000 से 7,000 थे। लेकिन एपिसोड के ऑनएयर होने के कुछ ही घंटों के भीतर उनके सोशल मीडिया पर फैंस की बाढ़ आ गई और उनके फॉलोअर्स का आंकड़ा 1,51,000 के पार पहुंच गया।

क्या है ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 में खास?

ये नया सीजन यूट्यूब और नेटफ्लिक्स दोनों पर एक साथ रिलीज किया जा रहा है। फॉर्मेट और एपिसोड की लंबाई दोनों जगह समान है। समय रैना ने साफ किया है कि शो में ‘नो फिल्टर’ रहेगा। अंतर बस इतना है कि नेटफ्लिक्स पर ये एड फ्री रहेगा, जबकि यूट्यूब पर एड्स आएंगे और दर्शकों को कमेंट सेक्शन का विकल्प मिलेगा। इसके नए एपिसोड हर दो हफ्ते में रिलीज किए जाएंगे।

फिल्म ‘अल्फा’ के बारे में

यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की ये पहली फीमेल-लीड एक्शन थ्रिलर फिल्म है। शिव रवैल के डायरेक्शन और आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी आलिया भट्ट के किरदार ‘सीता’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बॉबी देओल (फतेह) से बचपन से ट्रेनिंग ले रही है और एक हत्यारी बन चुकी है। ट्रेलर में एक डायलॉग है, ये ‘सीता’ किसी के बचाने का इंतजार नहीं करती, बल्कि अपनी लड़ाई खुद लड़ती है। इसमें अनिल कपूर और ऋतिक रोशन भी है। ये फिल्म 3 जुलाई के दिन रिलीज होने वाली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN