Home BUSINESS NEWS HINDI Dividend Stocks: 5 डिफेंस कंपनी दे रही हैं डिविडेंड, लिस्ट में HAL...

Dividend Stocks: 5 डिफेंस कंपनी दे रही हैं डिविडेंड, लिस्ट में HAL भी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Dividend Stocks: शेयर बाजार 5 कंपनियां आने वाले समय में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही हैं। ये सभी 5 कंपनियां डिफेंस सेक्टर की हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी कितना डिविडेंड निवेशकों को दे रही है।

1-हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड

इस सरकारी कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी की मीटिंग 26 जून को होने जा रही है। इस मीटिंग में फाइनल डिविडेंड का ऐलान HAL के तरफ से किया जाएगा। बता दें, फरवरी के महीने में कंपनी ने एक शेयर पर 35 रुपये का डिविडेंड दिया था।

2- कोचिन शिपयार्ड (Cochin Shipyard)

शिपबिल्डिंग कंपनी कोचिन शिपयार्ड कंपनी 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने अबतक डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।

कंपनी ने इससे पहले नवंबर में 3.50 रुपये का डिविडेंड और जनवरी में एक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड दिया था।

3- गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Garden Reach Shipbuilders & Engineers)

वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी ने एक शेयर पर 6.70 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए भी किसी भी रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। इस डिविडेंड को अगर मिला दें तो वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की तरफ से कुल 19.60 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।

4- मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders)

इस सरकारी कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 4.62 रुपये का डिविडेंड दे दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए भी अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। बता दें, अगर ये डिविडेंड अप्रूव हुआ तब की स्थिति में एक शेयर पर 18.12 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को पिछले वित्त वर्ष के लिए मिल जाएगा।

5- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL Dividend Record date)

कंपनी ने एक रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 0.55 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है। बता दें, अगर डिविडेंड का अप्रूवल मिलता है तो एक शेयर पर वित्त वर्ष 2026 में योग्य निवेशकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड मिल जाएगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN