Home मनोरंजन समाचार जून में रिलीज हुई साउथ की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म देखी? सोशल...

जून में रिलीज हुई साउथ की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म देखी? सोशल मीडिया पर हर कोई कर रहा है इसकी तारीफ

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/21/1200x900/21_june_dridam_1782050671974_1782050676518_a38309e1-1385-47f7-b65c-6d6e0bd0c164.jpg

Jiohotstar Thriller Movie: सिनेमाघरों में बहुत कम कमाई करने के बाद जून में ओटीटी पर ये साउथ क्राइम थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है।

जियोहॉटस्टार पर इसी महीने एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर तो इस फिल्म ने सिर्फ 3.76 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन ओटीटी पर जिस किसी ने भी साउथ की ये फिल्म देखी है वो सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ करते नहीं थक रहा है। इस फिल्म को ‘दृश्यम’ के डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने प्रोड्यूस किया है। वहीं डायरेक्ट मार्टिन जोसेफ ने किया है।

फिल्म की कहानी

शेन निगम ने इस फिल्म में विजय राधाकृष्णन का रोल प्ले किया है। विजय अभी अभी सब-इंस्पेक्टर बना है और इडुक्की के एक पुलिस स्टेशन का चार्ज संभालता है। एक दिन एक स्थानीय बागान में एक कटा हुआ हाथ मिलता है। जैसे-जैसे विजय इस मामले की तह तक जाता है, कहानी में नए नए मोड़ आते हैं और रोंगटे खड़े कर देते हैं।

थिएटर्स में क्यों नहीं चली ये फिल्म?

थिएटर्स में रिलीज के दौरान इस फिल्म को लेकर मिक्स रिव्यूज थे। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी कहानी थोड़ी स्लो हैं। खासकर इस फिल्म का पहला पार्ट। वहीं जब ये फिल्म ओटीटी पर आई और लोगों ने इसके शांति से देखा तो वे दंग रह गए। उन्होंने फिल्म के आखिरी 20-25 मिनट में आने वाले क्लाइमेक्स की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ करनी शुरू कर दी।

इस फिल्म को क्यों मिल रहा है अटेंशन?

मलयालम सिनेमा में जब भी थ्रिलर फिल्मों की बात आती है, तो ‘दृश्यम’ फेम जीतू जोसेफ की फिल्मों का नाम टॉप पर आता है। भले ही उन्होंने इसका सिर्फ प्रेजेंटेशन किया हो, लेकिन उनके नाम का ठप्पा होने की वजह से थ्रिलर जॉनर के शौकीन इस फिल्म को मिस नहीं करना चाहते। इसके अलावा, शेन निगम ने एक सीधे-सादे, नए-नवेले पुलिस अफसर के किरदार को बहुत अच्छे से निभाया है।

हिंदी में भी है ये फिल्म?

जी हां, ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में है। इस फिल्म का नाम ‘दृढ़म’ है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7 है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN