Home मनोरंजन समाचार Cocktail 2 Day 3: कॉकटेल 2 डे 3, शाहिद की फिल्म ने...

Cocktail 2 Day 3: कॉकटेल 2 डे 3, शाहिद की फिल्म ने तोड़ा जाट और रॉकी रानी की प्रेम कहानी का रिकॉर्ड

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/21/1200x900/cocktail_3_1782058838274_1782058874240_2899ef12-cd74-47ab-abe1-fbd3dcf0e65e.png

Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: ‘कॉकटेल 2’ ने तीन दिनों में ‘कॉकटेल’, ‘जाट’, ‘ओएमजी 2’ और ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है।

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने तीन दिनों में ‘जाट’, ‘कॉकटेल’, ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’, ‘ओएमजी 2’ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। बता दें, साल 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डियाना पेंटी की ‘कॉकटेल’ रिलीज हुई थी। ‘कॉकटेल 2’ इसी फिल्म का सीक्वल है। यूं तो इन दोनों फिल्मों को होमी अदजानिया ने ही डायरेक्ट किया है, लेकिन इन दोनों फिल्मों की कहानियां एक-दूसरे से बहुत अलग हैं।

‘कॉकटेल 2’ का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में शानदार कलेक्शन किया है। ‘कॉकटेल 2’ ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं तीसरे दिन यानी आज फिल्म ने 17.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 47.50 करोड़ रुपये हो गई है।

‘कॉकटेल 2’ ने तीन दिनों में इन फिल्मों को पछाड़ा

शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ ने तीनों दिनों में सनी देओल की ‘जाट’, सैफ अली खान की ‘कॉकटेल’, अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ और रणवीर सिंह की ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ को पीछे छोड दिया है।

1. कॉकटेल 2 – 47.50 करोड़ रुपये

2. रॉकी रानी की प्रेम कहानी – 45.90 करोड़ रुपये

3. कॉकटेल – 45.52 करोड़ रुपये

4. ओएमजी 2 – 43.11 करोड़ रुपये

5. जाट – 40.62 करोड़ रुपये

फिल्म ने उम्मीद से कम कमाया

‘कॉकटेल 2’ के पहले दिन की कमाई देख ये अनुमान लगाया गया था कि फिल्म पहले तीन दिनों में ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। ‘कॉकटेल 2’ ने पहले तीन दिनों में 47.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

कैसी है ‘कॉकटेल 2’?

‘कॉकटेल 2’ को लाइव हिन्दुस्तान ने 2.5 स्टार्स दिए हैं। इस फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं है। हालांकि, शाहिद कपूर की एक्टिंग और फिल्म के गानों की वजह से ये फिल्म इस वक्त लोगों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब हो रही है। लेकिन इस फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ है। ये कॉमेडी फिल्म 26 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN