Source :- LIVE HINDUSTAN
IPO News: इस हफ्ते 8 कंपनियों के आईपीओ ओपन हो रहे हैं। 3 कंपनियों मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। 5 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। मेनबोर्ड सेगमेंट की दो कंपनियों का आईपीओ 23 जून को ओपन हो रहा है। आइए एक-एक करते जानते हैं इनके विषय में ..
मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ
1-Waterways Leisure Tourism IPO
वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने अपने 585 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्रति शेयर 769 से 808 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 23 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 19 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
2- Advit Jewels IPO
एडविट ज्वेल्स का 165.16 करोड़ रुपये का आईपीओ भी 23 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए 130 से 138 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस इश्यू में 1.20 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 64 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
3- CSM Technologies IPO
सीएसएम टेक्नोलॉजीज ने 146 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 107 से 113 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा निर्धारित किया है। यह निर्गम 24 जून को खुलेगा और 27 जून को बंद होगा। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 4 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
SME सेगमेंट का आईपीओ
4- Jivial Industries IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 31.99 करोड़ रुपये है। कंपनी आईपीओ 23 जून से 25 जून 2026 तक खुला रहेगा। आईपीओ के लिए 196 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।
5- Shreedhar Spinners IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 30.68 करोड़ रुपये का है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 51 रुपये से 53 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। आईपीओ 23 जून से 25 जून तक खुला रहेगा।
6- Sri Priyanka Geo Commex IPO
यह आईपीओ 24 जून से 29 जून तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 94.51 करोड़ रुपये का है। आईपीओ का प्राइस बैंड 207 रुपये से 212 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
7- Dhanwel Hybrid Seeds IPO
इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 95 रुपये से 99 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ का इश्यू साइज 26.73 करोड़ रुपये का है। बता दें, आईपीओ 24 जून से 26 जून तक खुला रहेगा।
8- IC Electricals Co. IPO
यह आईपीओ का प्राइस बैंड 25 जून से 30 जून तक खुला रहेगा। कंपनी ने अभी तक प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है। इस आईपीओ साइज 0.48 करोड़ रुपये का है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




