Home LIFESTYLE NEWS HINDI स्किन को कई ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं ये 21 आदतें, एक...

स्किन को कई ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं ये 21 आदतें, एक हफ्ते में दिखने लगेगा अंतर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्किन को सुंदर बनाने के लिए हर बार मेकअप या महंगे ट्रीटमेंट्स की जरूरत नहीं होती है। बल्कि स्किन को बदलने के लिए कुछ आदते ही काफी होती हैं। यहां हम 21 आदतों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप स्किन को कई ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं।

अच्छी, साफ, सुथरी और ग्लोइंग स्किन आपके लुक में चार चांद लगा सकती है। लेकिन आजकल धूल-मिट्टी, प्रदूषण और खान पान की समस्याओं की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं लोगों को बहुत हो रही हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए स्किन का अच्छे से ख्याल रखना होगा। यहां हम 21 आदतों के बारे में बता रहे हैं जो स्किन को कई ज्यादा खूबसूरत बनाने में मददगार साबित हो सकती हैं।

1) हर शाम सोने से पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह साफ करें।

2) अगर जरूरत हो तो सुबह उठते ही स्किन को फिर से क्लीन करें या फिर सिर्फ पानी से चेहरा धोएं।

3) धूप से निकलने वाली यूवी किरणों से बचने के लिए धूप की यूवी किरणों से बचें। इसके लिए रोजाना एसपीएफ लगाएं और इसमें कोई लापरवाही न बरतें।

4) अपना रूटीन आसान और फोकस्ड रखें। रूटीन ऐसा होना चाहिए जिसे आसानी से फॉलो किया जा सके।

5) स्किन को साफ सुथरा रखने के लिए इस रूल को समझ लें कि बार-बार प्रोडक्ट्स न बदलें। इससे स्किन में समस्या होने के चांस बढ़ते हैं।

6) रिजल्ट देखने से पहले अपनी स्किन को असर दिखाने का समय दें। ये सबसे ज्यादा जरूरी है।

7) अंदर और बाहर से हाइड्रेशन को प्राथमिकता दें। इसके लिए खूब पानी पिएं और स्किन को मॉइश्चराइज रखें।

8) अपनी स्किन बैरियर को बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करके स्किन को नुकसान पहुंचाने से बचाया जा सकता है।

9) डेड स्किन निकालने के लिए एक्सफोलिएशन जरूरी है लेकिन ज्यादा एक्सफोलिएट करने से बचें।

10) अपनी स्किन को छूना या खरोंचना बंद करें। इससे रैश कि समस्या हो सकती है और स्कि पर निशान आ सकते हैं।

11) सोने से पहले मेकअप हटा दें। ऐसा करने से स्किन को भी सांस लेने का मौका मिलता है और मुहांसे या एक्ने की समस्या से बचा जा सकता है।

12) एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल स्किन पर सोच-समझकर करें। जरूरत से ज्यादा इसका इस्तेमार करने से बचें।

13) अपनी स्किन टाइप के हिसाब से प्रोडक्ट्स चुनें। ये स्किन की जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी हैं।

14) अपने तकिए का कवर रेगुलर बदलें। रिपोर्ट्स कहती हैं कि गंदे तकिए के कवर की वजह से पिंपल्स की समस्या हो सकती है।

15) समय-समय पर अपने मेकअप ब्रश और टूल्स साफ करें। साफ ब्रश और टूल्स का इस्तेमाल करने से आप स्किन सुरक्षा दे सकते हैं।

16) जब आप स्ट्रेस में होते हैं तब स्किन पर बुरा असर होता है। इसलिए जितना ​​हो सके स्ट्रेस लेवल को कंट्रोल करें।

17) कम नींद का असर स्किन पर दिखता है। इसलिए भरपूर नींद लें। रोजाना रात को कम से कम 7 से 8 घंटे के लिए सोएं।

18) आप जो भी खाते हैं उसका सीधा असर स्किन पर दिखता है। ज्यादा चीनी और बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड से बचें।

19) बहुत से लोग जो रिजल्ट पाना चाहते हैं उसके मिलते ही सब छोड़ देते हैं। आप ऐसा ना करें। स्किन में सुधार होने पर भी अपने रूटीन को बनाए रखें।

20) ध्यान रखें कि आपकी स्किन पर क्या काम करता है और क्या नहीं

21) सब्र रखें और प्रोसेस पर भरोसा करें

SOURCE : LIVE HINDUSTAN