Home मनोरंजन समाचार विराट कोहली मैच से पहले सुनते हैं करण औजला का ये गाना,...

विराट कोहली मैच से पहले सुनते हैं करण औजला का ये गाना, इस गाने में दिखती है उन्हें अपनी जर्नी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/22/1200x900/Virat_Kohli_1782095437731_1782095437941_4c168854-c485-4b9f-baba-190d907e97f5.jpg

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल में अपने कभी हार नहीं मानने वाले रवैए और अपने पसंदीदा गाने के बारे में बात की। क्रिकेटर ने बताया कि मैच से पहले वो एक गाना सुनते हैं जो उनके दिल के करीब है और उनकी स्थिति से मिलता जुलता है।

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करना कम ही पसंद करते हैं। लेकिन अब उन्होंने अपने फेवेरेट सॉन्ग के बारे में दुनिया को बताया है। क्रिकेटर ने बताया कि मैच से पहले करण औजला का एक गाना सुनते हैं जो उनकी पर्सनालिटी से मिलता जुलता है। विराट ने ये भी बताया कि ये गाना उन्हें उनके स्ट्रगल और जिंदगी के अनुभवों की याद दिलाता है। इसलिए विराट इस गाने को सुनते हैं और पसंद करते हैं।

विराट कोहली ने बताया अपना फेवरेट सॉंन्ग

विराट कोहली ने One8 ग्लोबल प्रीमियर इवेंट के दौरान पीटीआई से बातचीत की। विराट ने करण औजला के गाने विनिंग स्पीच उनका फेवरेट है। वो कहते हैं, ‘आप अपने दिल से गाने लिखते हो। जिस गाने से मैं बहुत जुड़ाव महसूस करता हूं वो है विनिंग स्पीच क्योंकि उस गाने में उस जर्नी को बताया गया है जिससे मैं गुजरा हूं। मैं इस गाने में अपनी जर्नी की भी समानताएं देखता हूं। मैंने अपने पिता को खो दिया था जब मैं बहुत छोटा था, तो ये सॉन्ग मेरे लिए बहुत स्पेशल है। मैं अक्सर मैच खेलने से पहले इस गाने को सुनता हूं।’ इस इवेंट में करण औजला ने कई शानदार परफॉरमेंस भी दी। उन्होंने अपने गाने विनिंग स्पीच, वेवी और MF गबरू से समा बदल दिया।

करण औजला ने बनाई शाम

इस इवेंट में करण औजला फेवरेट विनिंग स्पीच गाया और फिर स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को स्टेज पर बुलाया। दोनों को स्टेज पर अपने सामने देख फैंस खुशी से झूम उठे। दिग्गज क्रिकेटर और सिंगर का एक साथ नजर आना फैंस के लिए शानदार था। सोशल मीडिया पर इवेंट के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये शानदार रात थी। इस खास पल को खास बनाने ने लिए कई क्रिकेटर, म्यूजिक और फैशन की दुनिया से जुड़े लोग शामिल थे। फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता भी इस इवेंट में शामिल हुई थीं।

इसलिए कभी हार नहीं मानते विराट कोहली

इस इवेंट के दौरान विराट कोहली ने अपने कभी हार नहीं मानने वाले रवैये को लेकर बात की। उन्होंने साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ हुए मैच के का उदाहरण देते हुए कहा, ‘मैं ऐसा ही हूं। मुझे ऐसे हालात पसंद हैं जब लोगों को लगता है कि मैच हाथ से निकल गया है और फिर किसी तरह आप गेम को वापस अपनी तरफ मोड़ लेते हैं। बचपन से ही मैं हालात को इसी नज़रिए से देखता आया हूं और मैंने कभी भी आखिर तक यह नहीं माना कि मैच हार गए हैं या हम जीत नहीं सकते। और कुछ जादुई चीज़ें भी हुई हैं।’

पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की

विराट ने आगे कहा, “मेरे लिए एक घटना जो हमेशा यादगार रहेगी, वह है मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच। बाद में मुझे पता चला कि मैच जीतने की संभावना सिर्फ 3% या उसके आसपास थी। लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा। 1% भी काफी है। अगर कोई मौका है, तो मौका है। इसलिए, जब तक आप मैच हार नहीं जाते, तब तक खेल खत्म नहीं होता।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN