Home BUSINESS NEWS HINDI एक पॉजिटिव खबर से उछल पड़ा 2 रुपये वाला शेयर, 5% का...

एक पॉजिटिव खबर से उछल पड़ा 2 रुपये वाला शेयर, 5% का लगा अपर सर्किट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Empower India share price: पेनी कैटेगरी के एम्पावर इंडिया के शेयर सोमवार को डिमांड में थे। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इस कंपनी के शेयर 1.96 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 2.05 रुपये पर पहुंच गए। इस दौरान शेयर में 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा। शेयर में तेजी की वजह कंपनी से जुड़ी एक पॉजिटिव खबर है। बता दें कि शेयर के 52 हफ्ते का हाई 2.83 रुपये है। यह शेयर भाव इसी साल मई में था।

क्या है पॉजिटिव खबर?

एम्पावर इंडिया ने अगली पीढ़ी के डिजिटल सोलर सॉल्यूशन में विस्तार करने की योजना की घोषणा की। इस कदम का मकसद रिन्यूएबल एनर्जी तक पहुंच बढ़ाना और भारत के क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन (क्लीन एनर्जी की ओर बदलाव) में मदद करना है। कंपनी के मुताबिक इसके जरिए उन मुख्य बाधाओं को दूर किया जाएगा जो ग्राहकों और व्यवसायों को सोलर पावर अपनाने से रोकती हैं, जैसे कि छत का मालिकाना हक न होना, इंस्टॉलेशन के लिए सीमित जगह।

इस अंतर को पाटने के लिए एम्पावर इंडिया ऐसे नए सोलर-एक्सेस मॉडल पर विचार कर रही है, जिनसे समाज का एक बड़ा वर्ग मालिकाना हक के पारंपरिक बोझ के बिना रिन्यूएबल एनर्जी का लाभ उठा सके।

कंपनी ने कहा कि यह रणनीति रिन्यूएबल एनर्जी, सोलर सॉल्यूशन और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर में उसकी मौजूदा क्षमताओं पर आधारित है। यह विस्तार ऐसे समय में हो रहा है जब भारत सस्टेनेबल एनर्जी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि देश में पहले ही 150 GW से अधिक की इंस्टॉल्ड सोलर क्षमता हासिल कर ली गई है और सरकार की PM सूर्य घर योजना का लक्ष्य एक करोड़ घरों में सोलर को अपनाना है, ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट में 200 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश आएगा।

क्या कहा कंपनी के एमडी ने?

एम्पावर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश चव्हाण ने कहा- एनर्जी का भविष्य सिर्फ रिन्यूएबल पावर बनाने में ही नहीं बल्कि हर कंज्यूमर और बिजनेस तक रिन्यूएबल पावर पहुंचाने में भी है। चव्हाण ने कहा कि कंपनी का विजन ऐसी टेक्नोलॉजी-बेस्ड एनर्जी सॉल्यूशन बनाना है जो सोलर अपनाने में आने वाली पारंपरिक रुकावटों को दूर करें और साथ ही एक ऐसा स्केलेबल, बार-बार रेवेन्यू देने वाला बिजनेस मॉडल तैयार करें जो लंबे समय तक सस्टेनेबल ग्रोथ दे सके।

शेयर का परफॉर्मेंस

एम्पावर इंडिया के शेयरों ने मिड टर्म में अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले तीन महीनों में स्टॉक में 86.4% की तेजी आई है और साल-दर-साल (YTD) इसमें 18.5% की बढ़त हुई है। पिछले हफ्ते में, डिजिटल सोलर सॉल्यूशन में विस्तार से जुड़ी सकारात्मक खबरों के कारण स्टॉक में लगभग 8% की बढ़त हुई। पिछले एक महीने में इसमें 17.3% की गिरावट आई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN