Source :- LIVE HINDUSTAN
स्मॉल कैप स्टॉक Blue Cloud Softech Solutions Ltd के शेयरों की कीमतों में आज 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि वो एआई में बिजनेस संभावनाओं का तलाश रहे हैं। खबर के सामने आने के बाद शेयरों में तेजी देखने को मिली। बता दें, आज 20 प्रतिशत उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का दाम 21.67 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। करीब 1 करोड़ शेयरों की आज सोमवार को खरीद और बिक्री हुई है। जबकि महीने का औसतन ट्रेडिंग वैल्यूम्स 8 लाख शेयर ही है।
क्या कुछ बताया है कंपनी
कंपनी ने कहा है कि वो एलन मस्क की कंपनी के साथ आर्टिफिशियन इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के सेक्टर में शुरुआती और गैर बाध्यकारी संभावनाओं को तलाश रहे हैं। मौजूदा समय में दोनों पक्ष सिर्फ फ्रेमवर्क ही बना पाए हैं। साथ ही एरिया को तलाशा जा रहा है जिसमें समझौता किया जा सके। यह खबर दर्शाती है कि कंपनी लगातार डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम के क्षेत्र में संभावना तलाश रही है।
कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन
बीएसई में यह स्टॉक 18.55 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 20 प्रतिशत की तेजी के साथ 21.67 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
पिछले एक साल में स्टॉक का दाम 24 प्रतिशत गिरा है। कंपनी का 52 वीक हाई 38 रुपये और 52 वीक लो लेवल 16.51 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1629 करोड़ रुपये का है। बता दें, दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 74 प्रतिशत की गिरावट आई है। तीन साल में कंपनी के शेयरों का दाम 28 प्रतिशत लुढ़क चुका है। बता दें, 5 साल में यह स्टॉक 386 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
दो बार हो चुका है शेयरों का बंटवारा
इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा दो बार हो चुका है। पहली बार स्टॉक को 2016 में बांटा गया था। तब कंपनी के शेयरों का दाम 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर आ गया था। दूसरी बार कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2025 में हुआ था। तब कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2 हिस्सों में हुआ था। जिसके बाद फेस वैल्यू 2 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




