Home मनोरंजन समाचार Peddi Box Office Day 19: शाहिद की ‘कॉकटेल 2’ ने हिलाया ‘पेड्डी’...

Peddi Box Office Day 19: शाहिद की ‘कॉकटेल 2’ ने हिलाया ‘पेड्डी’ का सिंहासन, लाखों में सिमटी कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/23/1200x900/Cocktail_2_Peddi__1782175122371_1782175127424_c5226183-dee5-41a7-bbe3-edc95cb7882a.jpg

बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ये फिल्म हर दिन शानदार कमाई कर रही है। हालांकि, अब इसके सामने कई शाहिद कपूर ‘कॉकटेल 2’ और वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्में टक्कर देने के लिए खड़ी हैं। ऐसे में अब इस मच अवेटेड तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ के सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Peddi Box Office Collection Day 19: साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अपनी दमदार फिल्मों के दम पर राम चरण अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इन दिनों राम चरण अपनी की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी। ‘पेड्डी’ के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में राम चरण की ये स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेड्डी’ गुरुवार यानी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ये फिल्म हर दिन शानदार कमाई कर रही है। हालांकि, अब इसके सामने कई शाहिद कपूर ‘कॉकटेल 2’ और वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्में टक्कर देने के लिए खड़ी हैं। ऐसे में अब इस मच अवेटेड तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ के सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना बिजनेस कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी ‘पेड्डी’ की रफ्तार

राम चरण की हिट फिल्मों की लिस्ट में अब ‘पेड्डी’ का नाम भी शामिल हो गया है। वहीं, अब शाहिद कपूर ‘कॉकटेल 2’, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ भी रिलीज हो गई है। ‘पेड्डी’ ने रिलीज के पहले यानी एडवांस बुकिंग में भी जमकर कमाई की। ‘पेड्डी’ ने एडवांस बुकिंग में 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 51.00 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में अब इसके सोमवार के कलेक्शन आ चुके हैं, जो आपको निराश करेंगे। Sacnilk के मुताबिक, राम चरण की ‘पेड्डी’ ने 19वें दिन 0.83 लाख रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में ‘पेड्डी’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 235.10 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें ‘पेड्डी’ का कलेक्शन

वीक 1 193.55 करोड़ रुपये
वीक 2 34.45 करोड़ रुपये
डे 16 1.50 करोड़ रुपये
डे 17 1.95 करोड़ रुपये
डे 18 2.82 करोड़ रुपये
डे 19 0.83 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन 235.10 करोड़ रुपये

किस भाषा में की कितनी कमाई

पेड्डी ने तेलुगु में 208.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि हिंदी में 22.27 करोड़, कन्नड़ में 1.82 करोड़, मलयालम में 0.30 लाख और तमिल में 2.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

‘पेड्डी’ के बारे में

‘पेड्डी’ फिल्म की बात करें तो इसे बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। वहीं, वेंकट सतीश ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राम चरण के अलावा शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं।

बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से है टक्कर

‘पेड्डी’ का रिलीज के साथ ही वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’, मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ और अर्जुन सरजा की ‘ब्लास्ट से सामना हुआ। वहीं, अब इसके सामने शाहिद कपूर ‘कॉकटेल 2’, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ भी रिलीज हो गई है। ऐसे में इस सबके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन हो रहा है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN