Home मनोरंजन समाचार राज कपूर ने अखबार में पढ़ी खबर पर बनाई ये फिल्म, पाकिस्तान...

राज कपूर ने अखबार में पढ़ी खबर पर बनाई ये फिल्म, पाकिस्तान में की शूटिंग, कमाई से हिल गया बॉक्स ऑफिस

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/23/1200x900/raj_kapoor_1765793143213_1765793143346_1782200559357_c54154c6-ef41-4c6e-9487-4d9b6c270e65.jpg

50 के दशक की बात है राज कपूर अखबार पढ़ रहे थे। एक खबर पढ़ते समय उन्हें एक जबरदस्त कहानी मिली। ये कहानी 30 सालों तक उनके पास पड़ी रही। फिर जब अखबार की इस खबर पर फिल्म बनी तो बॉक्स ऑफिस हिल गया, हुई जबरदस्त कमाई

बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर अपनी शानदार फिल्मों, म्यूजिक के लिए याद किए जाते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में सत्यम शिवम सुंदरम, बॉबी, मेरा नाम जोकर, प्रेम रोग जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया। इन सभी फिल्मों में डायरेक्टर ने अलग और सामाजिक मुद्दों को उठाया। उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म हिना भी है जिसमें एक्टर ने पाकिस्तान का कनेक्शन दिखाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म हिना की कहानी उन्हें एक अखबार की खबर से मिली थी। एक ऐसी खबर थी जिसपर राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लेकर फिल्म बना डाली।

अखबार की खबर से मिली ब्लॉकबस्टर फिल्म की कहानी

फिल्म हिना की शुरुआत असल में 1958 में हो चुकी थी। उस समय राज राज कपूर फिल्म छलिया की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक खबर छपी कि एक भारतीय लड़के का एक्सीडेंट हो गया और उसकी कार नदी में गिर गई। नदी में बहता हुआ वो लड़का पाकिस्तान जा पहुंचा। वहां के एक कबीले ने लड़के की जान बचाई और उसके ठीक होने तक उसका ख्याल रखा। ये खबर अखबार में पढ़ने के बाद राज कपूर ने इस मुद्दे पर फिल्म बनाने का विचार किया। लेकिन उस समय राज कपूर फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ डायरेक्शन और अन्य प्रोजेक्ट में बिजी चल रहे थे। ऐसे में ये कहानी उनके पास सालों तक पड़ी रही।

पाकिस्तान में भी हुई शूटिंग

फिर 80 के दशक में राज कपूर ने इसी अटकी हुई कहानी पर फिल्म बनाने की तैयारी शुरू की। फिल्म का नाम रखा हिना। 1988 में राज कपूर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म के लिए वो लीड हीरोइन जेबा बख्तियार को पाकिस्तान से लाए थे। लीड रोल में ऋषि कावूर थे। एक्ट्रेस अश्विनी भावे ने भी दूसरी लीडिंग हीरोइन का रोल निभाया था। इस फिल्म के डायलॉग के लिए पाकिस्तान की लेखिका हसीना मोईन को कहा गया। ख्वाजा अहमद अब्बास ने कहानी गढ़ी। फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के मनाली, स्विटजरलैंड और ऑस्ट्रिया में शूट हुआ है। लेकिन विकिपीडिया के मुताबिक फिल्म का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के इस्लामाबाद और मुर्री में भी शूट हुआ है।

सुपरहिट हुई फिल्म

इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान राज कपूर की डेथ हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक राज कपूर बीमार चल रहे थे। उन्हें सास लेने में दिक्कत हो रही थी। इसी समय वो फिल्म की शूटिंग के लिए पहाड़ी इलाके ने चले गए। इससे उनकी तबीयत और ज्यादा बढ़ गई। शूटिंग छोड़ कर उन्हें वापस मुंबई लाया गया। और कुछ दिनों बाद उनका निधन हो गया। राज कपूर के जाने के बाद लंबे समय बाद फिल्म पर फिर से काम शुरू हुआ और उनके बेटे रणधीर कपूर ने बची हुई शूटिंग पूरी की। फिल्म 1991 में रिलीज हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। इस फिल्म में राज कपूर के फेवरेट रविंद्र जैन ने म्यूजिक दिया था। उनके बनाए गाने गीतमाला की एनुअल लिस्ट में छाए रहे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN