Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/23/1200x900/Kaleen_Bhaiya_1782206884299_1782206889036_11fd6e4e-d882-4ade-8f27-04a3ed41953d.jpgMirzapur Movie: मल्टीस्टारर फिल्म मिर्जापुर का ऑडियंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, इसी बीच मेकर्स ने एक रीकैप वीडियो पोस्ट किया है। जिस पर लोगों का रिएक्शन काफी क्रेजी रहा है।
मुन्ना भईया और गुड्डू भईया एक बार फिर वापस लौटने वाले हैं। लेकिन इस बार ओटीटी पर नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर। फिल्म ‘मिर्जापुर’ अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं और एक बार फिर आपको वही भौकाल देखने को मिलेगा, क्योंकि कहानी की कमान फिर एक बार पुनीत कृष्णा के हाथ में है। मेकर्स ने आज फिर फिल्म का एक टीजर वीडियो रिलीज किया है, जो आपको कुछ पलों के लिए फ्लैशबैक में ले जाता है। ‘मिर्जापुर’ के पिछली सभी सीजन्स की झलकियां इस टीजर में दिखाई गई हैं।
शुरू होगा प्रमोशन का सिलसिला?
हालांकि इसमें फिल्म ‘मिर्जापुर’ की कोई ताजा अपडेट नहीं है, लेकिन फिर भी यह आपको रोमांच और एक्साइटमेंट से भर देता है। क्योंकि यह इस बात का सबूत जरूर है कि फिल्म मिर्जापुर के लिए अब दर्शकों को बहुत इंतजार नहीं करना है। मालूम हो कि ‘मिर्जापुर मूवी’ सिनेमाघरों में 6 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। हालांकि वक्त के साथ फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बन रही इस फिल्म से जुड़ी पोस्ट करते हुए फरहान अख्तर ने लिखा- बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का नया भौकाल, जुड़े रहिए। माना जा रहा है कि आज से मेकर्स फिल्म के टीजर और पोस्टर्स की रिलीज का सिलसिला शुरू करेंगे।
मेकर्स ने दिया ‘भौकाल रीकैप’
दरअसल इस वीडियो को ‘भौकाल रीकैप’ टाइटल दिया गया है और फिल्म की झलकियां जारी करने से पहले मेकर्स ने दर्शकों को एक रीवाइंड दिया है। माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी वेब सीरीज की कहानियों से जुड़ी हो सकती है। मल्टीवर्स वाले कॉन्सेप्ट की तरह इसमें भी कई किस्से, घटनाएं और किरदार वेब सीरीज से जुड़े निकल सकते हैं। बात पब्लिक के रिएक्शन की करें तो वीडियो पर लोगों का रिएक्शन काफी क्रेजी है और हर कोई फिल्म के बारे में सवाल करते हुए इसके बारे में एक्साइटमेंट जाहिर कर रहा है।
कमेंट्स में क्या बोली ऑडियंस?
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- मुन्ना भईया बड़े पर्दे पर आएंगे। दूसरे ने लिखा- बहुत एक्साइटेड हूं इसके लिए। एक शख्स ने लिखा- माहौल बिगड़ने वाला है। एक यूजर ने लिखा- गालियों को लेकर किसी भी तरह का समझौता किया फिल्म में तो देख लेना वहीं बंद कर दूंगा। एक यूजर ने हंसने वाले इमोजी बनाते हुए लिखा- मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि टॉक्सिक फिर से पोस्टपोन हो जाएगी। बता दें कि यश की फिल्म टॉक्सिक भी मिर्जापुर मूवी के आसपास ही रिलीज होनी है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला कांटे का हो सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



