Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/23/1200x900/ddsydfddfrdbht_1782208812148_1782208816920_87cdc94b-4e55-4ccb-849f-2427d0b904b6.jpgबॉलीवुड एक्टर सलमान खान की पाकिस्तान में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके किरदारों के साथ पाकिस्तानियों ने उनके ये 4 गाने भी कॉपी किए हैं। क्या आपने सुने हैं सलमान खान के इन गानों का पाकिस्तानी वर्जन?
सलमान खान की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन पडोसी देश पाकिस्तान में सलमान के लिए फैंस में अलग ही दीवानगी देखी गई है। उनकी फिल्मों को देखने के लिए फैंस में क्रेज रहा है। कई पाकिस्तानी कलाकार खुलकर दबंग एक्टर के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुकी हैं। सलमान को लेकर पाकिस्तान में ऐसा क्रेज है कि उनके कई किरदार, फिल्में वहां वायरल हुए हैं। एक्टर के कई ऐसे गाने भी बने हैं जिन्हें पाकिस्तानियों ने कॉपी कर एक नया वर्जन रिलीज किया। इन गानों को पाकिस्तान में खूब पसंद किया गया।
एक मुंडा मेरी उम्र दा
1995 में आई फिल्म करण अर्जुन इस फिल्म में सलमान खान पर एक गाना फिल्माया गया था ‘एक मुंडा मेरी उम्र दा’। इस गाने में ममता कुलकर्णी कंकरीली पहाड़ियों पर लहंगा चोली पहने डांस कर रही थीं। गाने को लता मंगेशकर ने गाया था, राजेश रोशन का म्यूजिक और इंदीवर ने इस गाने के बोल लिखे थे। लेकिन कुछ समय बाद इस सुपरहित गाने को पाकिस्तान की एक फिल्म में इस्तेमाल किया गया। वो 1995 में ही पाकिस्तानी फिल्म सड़क आई थी। इस फिल्म में ये गाना इस्तेमाल किया गया था। लेकिन इस गाने के बोल थे ‘एक सोहणा मेरी उम्र दा’। इस गाने को पाकिस्तान में भू खूब प्यार मिला।
दिल तेरा आशिक
1993 में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म दिल तेरा आशिक रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दोनों एक्टर पर फिल्माया फिल्म का टाइटल सॉन्ग था ‘दिल तेरा आशिक’। इस गाने को पाकिस्तानी फिल्म ‘तू चोर मैं सिपाही’ में कॉपी किया गया था। ये फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। गाने को पाकिस्तानी सिंगर सायरा नसीम और अमीर अली ने गाया था। हालांकि, इस गाने के बोल में थोड़ा बदलाव कर इसे ‘मेरे दिलबर जानी’ कर दिया था।
ओढ़नी ओढ़ के नाचूं
साल 2003 सलमान खान और भूमिका चावला की हिट फिल्म तेरे नाम में एक गाना था ‘ओढ़नी’। इस गाने के म्यूजिक को पाकिस्तान में इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, बोल में बदलाव किया गया था। इस गाने को पाकिस्तान में पॉपुलैरिटी मिली।
मुझको राणा जी माफ़ करना
फिल्म करण अर्जुन में एक और गाना था जिसमें ममता कुलकर्णी नजर आई थीं। वो गाना था ‘मुझको राणा जी माफ करना’। ये गाना उस दौर में जबरदस्त हिट हुआ था।
लेकिन क्या आपने इस गाने का पाकिस्तानी वर्जन सुना है? साल 2000 में पाकिस्तानी सिंगर नूर जहां का एक गाना आया था ‘मुझको राणा जी माफ करना आया था। ये सलमान खान की फिल्म से कॉपी किया गया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



