Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/23/1200x900/Michael_1782213140114_1782213149142_3d7aba96-f7b0-4f87-9047-013d517dcf26.jpgMichael Jackson: माइकल जैक्सन भले ही दुनिया के लिए एक स्टार थे, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत परेशान थे। उनकी मानसिक हालत बहुत कम लोग समझ रहे थे, एक फिल्म ऐसी है जो उनकी मेंटल स्टेट को बहुत करीब से दिखाती है।
लीजेंडरी अमेरिकन सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन की जिंदगी पर तमाम प्रोजेक्ट बने हैं। हालांकि कई फिल्ममेकर्स ने बिना सीधे तौर पर उनके नाम जा जिक्र किए प्रोजेक्ट बनाए थे। आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। माइकल जैक्सन की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए थे और उनकी जिंदगी में सीखने के लिए इतना कुछ है कि कई बार हम सोच में पड़ जाते हैं। इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘माइकल’ में उनकी जिंदगी के एक हिस्से को बखूबी दिखाया गया है, लेकिन अगर आपको यह जानना है कि माइकल किस तरह की जिंदगी जी रहे थे और वह किस तरह सोचा करते थे, तो आपको ‘द ट्रूमैन शो’ जरूर देखनी चाहिए।
माइकल की जिंदगी पर बेस्ड मूवी
यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी और इसकी कहानी मोटा-मोटी माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित थी। अगर आपको जानना है कि माइकल जैक्सन अपनी जिंदगी में कैसा महसूस कर रहे थे? अगर आपको जानना है कि वह किस तरह जी रहे थे और चीजों को किस नजरिए से देख रहे थे, तो आपको ‘द ट्रूमैन शो’ देखनी चाहिए। माइकल जैक्सन को हमेशा यह लग रहा होता था कि वह कहीं जा नहीं सकते हैं, किसी से बात नहीं कर सकते हैं और ऐसा कि पूरे वक्त उन्हें कोई देख रहा है और फॉलो कर रहा है।
दोस्त ही लीक कर देते थे रिकॉर्डिंग
माइकल जैक्सन के बचपन के एक दोस्त ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि माइकल जब अपने किसी दोस्त को कॉल करके उसे अपनी हताश जिंदगी के बारे में बता रहे होते थे, तो कई बार वही दोस्त उनकी बातचीत की रिकॉर्डिंग मीडिया में लीक कर दिया करता था। माइकल जैक्सन ने पब्लिकली यह बात कही थी कि यहां तक कि जब वह अपने घर पर होते हैं, तब भी वह अकेला महसूस कर रहे होते हैं। कई बार वह बस अकेले बैठकर रो रहे होते हैं। यही वह वजह थी कि माइकल को जानवर बहुत पसंद थे।
ओटीटी पर कहां देखें यह फिल्म?
बात फिल्म की करें तो एक प्रोड्यूसर एक ऐसा रियलिटी शो डिजाइन करता है जिसमें एक आम आदमी की जिंदगी दिखाई जाएगी। कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि ट्रूमैन को इस बात का अंदाजा ही नहीं है कि उसकी जिंदगी का हर पल रिकॉर्ड किया जा रहा है और टीवी पर प्रसारित हो रहा है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं और इसकी IMDb पर रेटिंग 8.2 थी। कहते हैं कि यह फिल्म माइकल जैक्सन की मनोस्थिति को सबसे करीबी से दिखाती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



