Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/23/1200x900/mungda_mungda_1782211302095_1782211302256_6943a683-481d-47cf-9808-1af5c7c0f884.jpgहेलेन का गाना मुंगड़ा-मुंगड़ा सुना है? आप कई बार इस गाने पर नाचे और गाए होंगे, इसका मतलब ज्यादातर लोगों को नहीं पता। जब जान लेंगे तो गाने को देखने का तरीका ही बदल जाएगा।
ओ मुंगड़ा-मुंगड़ा…मैं गुड़ की डली। 1977 में आई इनकार फिल्म का यह गाना एवरग्रीन है। इस सॉन्ग को अलग-अलग तरह से कई फिल्मों में लिया जा चुका है। रीसेंट टोटल धमाल में सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया है। ओरिजनल गाने में हेलन मराठी मुलगी बनकर लावणी डांस करती हैं। लावणी डांस के साथ मुंगड़ा इतना फेमस हुआ को कुछ लोग मुंगड़ा का मतलब ही मराठी डांस समझ लेते हैं। आपने ये गाना कई बार गाया और सुना होगा, क्या आपको पता है कि मुंगड़ा का मतलब इस गाने में क्या है?
किसने लिखा था ये गाना?
मुंगड़ा-मुंगड़ा एक ऐसा गाना है जो करीब पांच दशक से लोगों का फेवरिट बना हुआ है। यह गाना जब बजता है तो माहौल मस्त हो जाता है और डांस करने वाले खुद को नहीं रोक पाते। ज्यादातर लोग बिना इस गाने का मतलब समझे या जाने बिना इसे गाते रहते हैं। इसका अर्थ समझकर आप गाना लिखने वाले की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। यह गाना मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था। कम्पोजर राजेश रोशन थे और आवाज दी थी लता, आशा की बहन ऊषा मंगेशकर ने। गाने को आइकॉनिक बनाया हेलेन ने। उन्होंने अपनी कैब्रे क्वीन की छवि से उलट इस सॉन्ग में नौवारी साड़ी पहनी है। वह खूबसूरत मराठी मुलगी लग रही हैं।
गाने का मतलब जानकर लगेगा झटका
इस गाने में हेलेन एक बार में ही नाचती हैं। गाने के बोल हैं, मुंगड़ा-मुंगड़ा मैं गुड़ की डली। मंगता है तो आजा रसिया ना ही तो मैं ये चली। दरअसल मराठी में मुंगड़ा बड़े चींटे को बोलते हैं। वैसे सही शब्द मुंगला है, चींटी को मूंगी बोलते हैं। पर बोलचाल की भाषा में चींटे को मुंगड़ा भी कहा जाता है। अब मुंगड़ा का अर्थ पता चलते ही ये गाना एकदम अलग लगने लगेगा। इस गाने में हेलेन अपने चाहने वाले मर्दों को चींटा और खुद को गुड़ की डली बोल रही हैं। जैसे गुड़ देखकर चींटे पीछे आ जाते हैं, वह लोगों से बोल रही हैं कि गुड़ यानी प्यार चाहिए तो आ जाओ वरना मैं जा रही हूं।
खूब पॉप्युलर हुआ गाना
यह गाना सबसे पहले इनकार फिल्म में आया। खूब पॉप्युलर हुआ। थिएटर्स में भी सीटियां बजीं, दर्शक कुर्सियां छोड़कर नाचे। फिल्म हिट थी। फिल्म के डायरेक्टर राज एन सिप्पी ने अपनी एक और फिल्म अंदर-बाहर में यह गाना लिया था। जयश्री टी इस पर डांस करती दिखती हैं। अजय देवगन स्टारर टोटल धमाल में सोनाक्षी इस गाने पर नाचीं तो कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। हालांकि डायरेक्टर इंद्र कुमार का कहना था कि यह पुराने हिट को सम्मान देने का तरीका है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



