Home - WhatsApp पर किसी ने आपको Block किया है? ये 5 संकेत मिनटों...

WhatsApp पर किसी ने आपको Block किया है? ये 5 संकेत मिनटों में बता देंगे सच, इस सीक्रेट तरीके से करें पता

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

WhatsApp पर किसी ने आपको Block किया है या नहीं, इसका सीधा नोटिफिकेशन नहीं मिलता। लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं की आप ब्लॉक है या नहीं।

How to Know If Someone Blocked You on WhatsApp: सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर कई बार ऐसा होता है कि हम किसी व्यक्ति को लगातार मैसेज भेजते हैं, फिर भी जवाब नहीं आता। कॉल भी नहीं लगती और प्रोफाइल फोटो भी गायब दिखाई देती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या सामने वाले ने हमें WhatsApp पर Block कर दिया है?

बता दें कि WhatsApp किसी यूजर को यह नहीं बताता कि उसे Block किया गया है या नहीं। कंपनी ऐसा यूजर्स की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए करती है। हालांकि कुछ ऐसे संकेत जरूर हैं जिनकी मदद से आप काफी हद तक पता लगा सकते हैं कि सामने वाले ने आपको Block किया है या नहीं। आइये आपको डिटेल में बताते हैं 5 ऐसे संकेतों के बारे में जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि WhatsApp पर Block आपको ब्लॉक किया गया है या नहीं..

पहला संकेत: Last Seen और Online Status गायब होना

अगर पहले आप किसी व्यक्ति का Last Seen या Online Status देख पाते थे लेकिन अब नहीं देख पा रहे हैं, तो यह Block होने का एक संकेत हो सकता है। लेकिन क्योंकि कई लोग अपनी Privacy Settings में Last Seen और Online Status को छिपा देते हैं। इसलिए यह अकेले Block होने का पक्का सबूत नहीं माना जा सकता।

दूसरा संकेत: Profile Photo दिखाई न देना

WhatsApp पर Block होने के बाद सामने वाले की प्रोफाइल फोटो दिखाई देना बंद हो सकती है। अगर पहले फोटो दिखाई देती थी और अचानक गायब हो गई है, तो यह भी एक संकेत हो सकता है। लेकिन यह भी जरूरी नहीं कि व्यक्ति ने आपको Block ही किया हो। कई लोग अपनी फोटो हटा देते हैं या Privacy Settings बदल देते हैं।

तीसरा संकेत: मैसेज पर सिर्फ एक Tick आना

WhatsApp पर जब आप किसी को मैसेज भेजते हैं तो एक Tick का मतलब होता है कि मैसेज WhatsApp सर्वर तक पहुंच गया है। दो Tick का मतलब होता है कि मैसेज सामने वाले के फोन तक पहुंच गया। अगर लंबे समय तक आपके सभी मैसेज पर सिर्फ एक Tick ही बना रहता है और कभी दो Tick नहीं आता, तो यह Block होने का संकेत हो सकता है। हालांकि खराब इंटरनेट कनेक्शन या फोन बंद होने जैसी स्थितियों में भी ऐसा हो सकता है।

चौथा संकेत: WhatsApp Call न लगना

अगर आप किसी व्यक्ति को WhatsApp Voice Call या Video Call करते हैं और कॉल कभी कनेक्ट नहीं होती, तो यह भी एक संकेत हो सकता है। Block होने पर कॉल अक्सर पूरी तरह कनेक्ट नहीं हो पाती। हालांकि सामने वाले का इंटरनेट बंद होने पर भी ऐसा हो सकता है।

पांचवां संकेत: Group में Add न कर पाना

यह तरीका सबसे मजबूत संकेतों में से एक माना जाता है। अगर आप किसी व्यक्ति को नए WhatsApp Group में जोड़ने की कोशिश करते हैं और WhatsApp आपको ऐसा करने से रोक देता है या Error दिखाता है, तो संभावना है कि उस व्यक्ति ने आपको Block किया हो।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN