Home - देखें Nothing Phone (4b) की पहली झलक, मिल सकता है Snapdragon 7s...

देखें Nothing Phone (4b) की पहली झलक, मिल सकता है Snapdragon 7s Gen 4 और 50MP कैमरा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Nothing Phone (4b) को 7 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी मिल सकती है। इसका फर्स्ट लुक सामने आया है। 

लंदन की टेक कंपनी Nothing ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) के डिजाइन से पर्दा उठाया है। यह कंपनी की बिल्कुल नई (b) सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे 7 जुलाई 2026 को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर केवल डिजाइन और लॉन्च डेट कन्फर्म की है, लेकिन टेक इंडस्ट्री में इसके संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को लेकर चर्चा तेज हो गई है और कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।

डिजाइन की बात करें तो Phone (4b) में Nothing की पहचान बन चुके ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और Glyph Bar लाइटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस Phone (4a) Pro की यूनिबॉडी डिजाइन और Phone (4a) के Glyph Bar का कॉम्बिनेशन होगा। डिवाइस की इमेज में बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और इसका स्काई ब्लू कलर वेरियंट दिखाई दे रहा है।

सामने आए फोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस

लीक्स और शुरुआती लिस्टिंग्स की मानें तो Nothing Phone (4b) में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। यही चिपसेट पहले Nothing Phone (4a) सीरीज में भी दिया गया था और इसे मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस देने वाला प्रोसेसर माना जाता है।

नए स्मार्टफोन के कैमरा सेक्शन में कंपनी कुछ बदलाव कर सकती है। शुरुआती रिपोर्ट्स और डिजाइन इमेज से संकेत मिलते हैं कि फोन में कैमरों की संख्या दो हो सकती है। हालांकि कुछ लिस्टिंग्स में 50MP के प्राइमरी कैमरे और 32MP सेल्फी कैमरे का जिक्र किया गया है। साथ ही इसके कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।

बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो डिवाइस में 5000mAh की बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Nothing OS के साथ Android बेस्ड एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी तीन साल के OS अपडेट और पांच साल तक के लिए सिक्योरिटी अपडेट भी दे सकती है।

इतनी बताई गई है फोन की संभावित कीमत

कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Phone (4b) को Phone (4a) से कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में भारतीय मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 25,000 से 33,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN