Source :- LIVE HINDUSTAN
Redmi Note 17 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। नए Redmi स्मार्टफोन में 9000mAh तक की बैटरी, Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर, 1.5K डिस्प्ले और बेहतर वाटर रेजिस्टेंस मिल सकता है।
Redmi Note 17 सीरीज के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है, जिससे पता चलता है कि इस सीरीज के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है। टिपस्टर ‘डिजिटल चैट स्टेशन’ के अनुसार, आने वाले Redmi Note 17 मॉडल में 9000mAh की बैटरी, Snapdragon 6-सीरीज का प्रोसेसर, हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले और बेहतर ड्यूरेबिलिटी मजबूती वाले फीचर हो सकते हैं।
अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Redmi Note सीरीज के इतिहास में यह सबसे बड़ा बैटरी अपग्रेड होगा। ऐसे में Redmi Note 17 सीरीज मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती है। पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन कंपनियां बड़ी बैटरी वाले डिवाइस लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में Xiaomi भी इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए अपने नए फोन में बड़ी बैटरी देने की तैयारी कर सकती है।
Redmi Note 17 सीरीज फोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स
Redmi Note 17 सीरीज की सबसे बड़ी चर्चा इसकी बैटरी को लेकर हो रही है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक फोन में करीब 9000mAh की बैटरी मिल सकती है। तुलना करें तो मौजूदा Redmi Note 15 5G में 5520mAh बैटरी मिलती है। वहीं Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ में क्रमशः 6580mAh और 6500mAh बैटरी दी गई है। ऐसे में 9000mAh बैटरी मौजूदा मॉडल्स की तुलना में काफी बड़ा अपग्रेड साबित होगी। अगर यह बैटरी फोन में आती है तो यूजर्स को एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप मिल सकता है। खासतौर पर गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा।
परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 17 सीरीज में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी प्रोसेसर का नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन Qualcomm पहले ही संकेत दे चुका है कि Redmi नए Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर वाले शुरुआती ब्रांड्स में शामिल होगा। यह चिपसेट बेहतर परफॉर्मेंस, बैटरी एफिशिएंसी और AI फीचर्स देगा। इससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव भी पहले से बेहतर हो सकता है।
लीक के अनुसार Redmi Note 17 सीरीज में फ्लैट 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए जा सकते हैं। कंपनी इस बार ज्यादा लाउड और बेहतर ऑडियो आउटपुट पर काम कर रही है। इसका फायदा मूवी देखने, गेम खेलने और म्यूजिक सुनने के दौरान मिलेगा।
Redmi सिर्फ बैटरी ही नहीं बल्कि फोन की मजबूती पर भी ध्यान दे रही है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 17 सीरीज में फ्लैगशिप-ग्रेड वाटर रेजिस्टेंस मिल सकता है। इसके अलावा ड्रॉप प्रोटेक्शन को भी बेहतर बनाया जा सकता है, जिससे फोन गिरने पर नुकसान का खतरा कम होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




