Source :- LIVE HINDUSTAN
अपने सफेद बालों को कवर करने के लिए अगर आप डाई या मेंहदी लगाते हैं, तो आज के बाद बंद कर देंगे। क्योंकि ये नेचुरल नुस्खा ना सिर्फ आपके बालों को इंस्टेंट ब्लैक कलर देगा, बल्कि उन्हें जड़ों से काला बनाने में भी मदद करेगा।
एक उम्र के बाद बालों का सफेद होना नॉर्मल है, लेकिन आजकल तो कम उम्र से ही बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं। इन्हें कवर करने के लिए बहुत से लोग डाई या हेयर कलर इस्तेमाल करते हैं, जिनमें इतने केमिकल होते हैं कि बाल और डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में लोग अक्सर नेचुरल विकल्प तलाशते हैं, जो उनके बालों को काला करे। आज हम आपके साथ एक ऐसा ही नुस्खा शेयर कर रहे हैं, जिसमें सिर्फ दो चीजों की मदद से आपको बाल हमेशा के लिए काले हो सकते हैं। ये ना सिर्फ इंस्टेंट रिजल्ट देता है, बल्कि रेगुलर इस्तेमाल के साथ आपके बाल नेचुरली काले आना शुरू हो जाते हैं। कम उम्र में ही अगर आप ग्रे हेयर्स से परेशान हैं, तो ये रेमेडी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।
चायपत्ती के पानी से काले करें अपने बाल
बालों को कलर करने के लिए अक्सर लोग डाई या मेंहदी का सहारा लेते हैं। डाई में तो भर-भर के केमिकल्स होते हैं, जो बालों को और खराब करने का काम करते हैं। वहीं मेहंदी कुछ दिनों के लिए बालों को कलर दे सकती है, लेकिन इसे भी बार-बार अप्लाई करना पड़ता है। फिर इससे बाल काले भी नहीं होते, लाल या ऑरेंज हो जाते हैं। ऐसे में आप ये चायपत्ती के पानी वाला नुस्खा ट्राई कर के देख सकते हैं। इसमें आपको बस एक चीज एड करनी है, आपके बाल नेचुरली काले होना शुरु हो जाएंगे। बेस्ट बात है कि ये इंस्टेंट रिजल्ट देने के साथ साथ जड़ों से बालों को काला करने में मदद करता है।
चायपत्ती के पानी में मिलाएं ये 1 चीज
बालों को नेचुरली काला करने के लिए आपको चायपत्ती के पानी के साथ आंवला पाउडर को मिक्स करना है। इसके लिए एक लोहे की कढ़ाही गैस पर चढ़ाएं और इसमें आंवला पाउडर डालकर रोस्ट कर लें। आपको इसे जलाना नहीं है, बस धीमी आंच पर भून लेना है। अब इस पाउडर को ठंडा होने के लिए रख दें।
एक पैन में पानी में चायपत्ती डालकर उबाल लें। इस चायपत्ती के पानी को छान लें, फिर आंवला पाउडर में मिलाकर एक पेस्ट सा तैयार कर लें। जिस तरह आप मेंहदी का पेस्ट बनाते हैं, उसी तरह आपको आंवला पाउडर और चायपत्ती के पानी का घोल तैयार करना है। इस ढककर रातभर के लिए लोहे की कढ़ाही में छोड़ दें। अगली सुबह ये एकदम काला सा पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा।
कैसे और कब लगाना है ये पेस्ट?
ये पेस्ट आप हफ्ते में एक बार अप्लाई कर सकते हैं। बाल नेचुरली काले बने रहेंगे और नए बाल भी काले आएंगे। ध्यान रहे ये पेस्ट आपको हमेशा साफ बालों में अप्लाई करना है, किसी तरह का तेल या सिरम बालों में नहीं होना चाहिए। इसे अपने बालों की जड़ों में अप्लाई करें, फिर दो से ढाई घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। अब आपको इसे साफ पानी से वॉश कर लेना है। तुरंत शैंपू ना करें, दो से तीन दिन बाद ही बालों में शैंपू लगाएं।
काम की बात: ये पेस्ट काफी काला होता है, इसलिए इसे हाथों से अप्लाई ना करें। वरना इसका रंग आपको हाथों पर भी रह सकता है। इसे किसी ब्रश या ग्लव्स की मदद से ही बालों में लगाएं।
नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
(Images Credit- Pinterest)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




