Home LIFESTYLE NEWS HINDI शेफ रणवीर बरार ने बताया पकौड़े के घोल में विनेगर डालने से...

शेफ रणवीर बरार ने बताया पकौड़े के घोल में विनेगर डालने से क्या होगा? ये स्टेप बिल्कुल ना करें मिस

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Cooking Tips: शेफ रणवीर बरार ने छोटी सी कुकिंग टिप्स शेयर की है। पकौड़े के बेसन वाले घोल में विनेगर को डालने से ये 4 तरह का फर्क नजर आएगा। आप भी जान लें ये कमाल की टिप्स, जिससे आपके पकौड़े और भी ज्यादा टेस्टी बनकर तैयार हो सकें।

शेफ रणवीर बरार अक्सर किचन और कुकिंग से जुड़ी छोटी-छोटी टिप्स शेयर करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने बड़े काम की छोटी सी टिप्स शेयर की है। जो आपके पकौड़े का टेक्सचर और टेस्ट दोनों बदल देगी। दरअसल, शेफ ने बताया कि पकौड़े के घोल में थोड़ा सा विनेगर डाल दिया जाए तो इससे कई सारे फायदे होते हैं। तो इस छोटी सी कुकिंग टिप्स को आप भी जान लें कि आखिर पकौड़े के घोल में विनेगर डाल दिया जाए तो उससे क्या फर्क पड़ेगा।

पकौड़े के घोल में विनेगर डालने से क्या होगा?

कभी सोचा है आखिर हलवाई लोगों के पकौड़े इतने टेस्टी क्यों लगते हैं? ठंडा होने के बावजूद क्रिस्पी होते हैं और पूरा दिन रखे होने के बाद भी खराब नहीं होते? तो इन सारे सवालों के जवाब रणवीर बरार ने इस छोटे से वीडियो में दिया है। आप भी जान लें आखिर पकौड़े के घोल में थोड़ा सा व्हाइट विनेगर डाल दिया जाए तो आखिर होगा क्या?

खस्ता और करारा बनाएगा

बेसन के घोल में जब व्हाइट विनेगर डाला जाता है तो इससे पकौड़े ज्यादा क्रिस्पी और करारे बनकर तैयार होते हैं। पकौड़ों के क्रिस्पी और करारे होने का लॉजिक भी आगे पता चल जाएगा।

खटास मिलती है

पकौड़े के घोल का टेस्ट भी बदलता है। हल्की सा खटास आ जाती है जो तेज मसालों, मिर्च के पकौड़ों में काफी टेस्टी लगती है और स्वाद यानी तीखेपन को बैलेंस करती है।

पकौड़े का घोल खराब नहीं होगा

विनेगर एक प्रिजरवेटिव की तरह काम करता है। जब इसे बेसन के घोल में डाल दिया जाता है तो इससे घोल में बैक्टीरिया नहीं पनपते और ये पूरा दिन रखा रहे तो खराब नहीं होगा। आमतौर पर बेसन का घोल बना लेने के बाद पकौड़े तलना जरूरी हो जाता है नहीं तो घोल खराब होने लगता है और उसमे खराब सी महक आने लगती है। लेकिन विनेगर एक नेचुरल प्रिजरवेटिव है इसलिए ये घोल के टेस्ट को फ्रेश बनाकर पूरे दिन रखता है।

टेक्सचर बदल जाता है

पकौड़े में विनेगर डालकर जब घोलते हैं तो इससे बेसन फूलता है और इसके बने पकौड़े काफी अच्छी तरीके से मिर्च और आलू को पकड़ते हैं। तो बेसन के घोल का टेक्सचर ऐसा होता है जो फ्लफी भी होता है और क्रिस्पी भी होता है।

बेकिंग सोडा को करता है एक्टीवेट

पकौड़े को क्रिस्पीनेस देने और करारा बनाने के लिए बेकिंग सोडा की जरूरत होती है। लेकिन बेसन में डला बेकिंग सोडा अकेला काम नहीं करता, उसमे जब विनेगर डालते हैं तो बेकिंग सोडा एक्टीवेट होता है। जिससे घोल के बने पकौड़े करारे, क्रिस्पी और खस्ता बन पाते हैं।

तो अगली बार जब मिर्च या आलू-प्याज के पकौड़े बनाएं तो थोड़ा सा विनेगर डाल दें, जिससे स्वाद और टेक्सचर दोनों बदल जाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN