Home मनोरंजन समाचार साउथ एक्ट्रेस के घर में मिली बिजनेसमैन की लाश, जान देने से...

साउथ एक्ट्रेस के घर में मिली बिजनेसमैन की लाश, जान देने से पहले मैसेज कर दी थी जानकारी- रिपोर्ट्स

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/25/1200x900/25_June_south_actor_5_1782387832143_1782387837152_7e64f3b5-660d-4c2c-8e88-352828a14be3.jpg

साउथ फिल्मों में नजर आने वालीं एक्ट्रेस कृषि थापंडा के घर एक बिजनेसमैन की लाश मिली है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस बिजनेसमैन ने जान देने से पहले एक्ट्रेस को इन्फॉर्म किया था।

एक्टर, मॉडल और बिग बॉस कन्नड़ की एक्स कंटेस्टेंट कृषि थापंडा के घर में बिजनेसमैन का शव मिला है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस बिजनेसमैन ने कृषि से कॉन्टेक्ट किया था और उन्हें बताया था कि वे अपनी जान देने वाले हैं। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कौन है ये बिजनेसमैन‌?

‘द हिंदू’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, 24 जून की रात पुलिस को कृषि के आरआर नगर वाले घर में बिजनेसमैन वैशाख का शव मिला था। पुलिस के बताया कि ये बिजनेसमैन गिरीनगर का रहने वाला था और पिछले कुछ दिनों से आरआर नगर के एक अपार्टमेंट में रह रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वे कृषि के अपार्टमेंट में अकेले थे। पुलिस ने ये भी बताया कि उन्हें कृषि के घर में वैशाख का कोई सुसाइड नोट या वीडियो मैसेज नहीं मिला है।

किसने सबसे पहले देखा शव?

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, सुसाइड करने से पहले वैशाख ने कृषि को फोन किया था, लेकिन कृषि फोन नहीं उठा पाईं क्योंकि वे नेलमंगला में थीं। इसके बाद वैशाख ने कृषि को मैसेज भेजकर संकेत दिया था कि वे अपनी जान देने जा रहे हैं। मैसेज देखने के बाद कृषि ने उनके परिवार वालों को जानकारी दी और वे तुरंत कृषि के घर पहुंचे। हालांकि, जब तक वे वहां पहुंचे तब तक वैशाख अपनी जान दे चुके थे। वैशाख के पिता ने शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार हुए थे वैशाख

बताया जा रहा है कि पुलिस ने वैशाख को इस साल की शुरुआत में जबरन वसूली और धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था।

वैशाख पर किसने इल्जाम लगाया था?

अरविंद रेड्डी नाम के एक बिजनेसमैन को कूरियर सर्विस के जरिए धमकी भरा पत्र भेजा गया था। इस खत में अरविंद से करोड़ों रुपयों की मांग की गई थी। पत्र में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई थी। अरविंद की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था और फिर वैशाख को गिरफ्तार किया गया था।

कौन है कृषि?

कृषि ने साल 2016 में आई फिल्म ‘अकीरा’ से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘एराडु कनासु’ और ‘कन्नडक्कागी ओंदनु ओट्टी’ जैसी फिल्मों में काम किया। कृषि ने 2016 में किच्चा सुदीप के शो ‘बिग बॉस कन्नड़ सीजन 5’ में भी हिस्सा लिया था। आखिरी बार कृषि को साल 2025 की फिल्म ‘गाना’ में प्रज्वल देवराज, वेदिका कुमार और यशा शिवकुमार के साथ देखा गया था। बता दें, कृषि ने इस घटना पर अभी तक प्रेस के सामने कोई बयान नहीं दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN