Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/25/1200x900/welcome_1782386610385_1782386620019_d6286b38-864e-430e-80ec-b9c195947754.jpgअक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल इस शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है और इसको लेकर ट्रेड एनालिस्ट की रिपोर्ट भी आ गई है कि फिल्म पहले दिन कितने करोड़ कमा लेगी।
वेलकम टू द जंगल की एडवांस बुकिंग की शुरुआत धीरे हुई है। लेकिन गुरुवार से इसको अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को 2 बजे तक फिल्म ने 53 हजार टिकट बेच दी हैं और इस हिसाब से फिल्म ने पहले दिन के लिए 1.26 करोड़ अब तक कमा लिए हैं। पेड रिव्यूज के लिए और टिकट बिक गई हैं और ओपनिंग वीकेंड के लिए भी। फिल्म की अब हर घंटे 4 हजार टिकट बिक रही हैं बुकमायशो में जो कि एक पॉजिटिव साइन है।
कितने करोड़ कमा सकती है फिल्म
वैसे कॉमेडी फिल्मों को ज्यादातर तब फायदा होता है जब रिलीज होती हैं। वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म और अच्छी कमाई करती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की अगर मानें तो फिल्म पहले दिन 12-15 करोड़ की कमाई कर सकती है। वहीं 3.5-5 करोड़ तो पेड रिव्यूज से कमाई होगी। इससे फिल्म की ओपनिंग 16 करोड़ तक हो सकती है और वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा तो 20 करोड़ भी कमा सकती है।
भूत बंगला ने कितने कमाए थे
बता दें कि अक्षय की पिछली फिल्म भूत बंगला 16 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरू हुई थी।
वेलकम टू द जंगल की सोलो रिलीज है और इसका किसी फिल्म से कोई कॉम्पटीशन नहीं है। हालांकि पहले जो फिल्में रिलीज हुई हैं वो जरूर लगी हैं थिएटर में। वहीं बाद में इसका कॉम्पटीशन होगा जब बेबी डू डाय डू और अल्फा रिलीज होगी। अल्फा में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं जो यश राज फिल्म्स की है।
वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, जॉनी लीवर समेत कई स्टार्स हैं। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी।
अक्षय की बाकी फिल्में जो हैं तैयार
वैसे वेलकम टू द जंगल के बाद भी अक्षय की कई मूवीज रिलीज के लिए तैयार हैं जैसे हैवान और गोलमाल 5 भी। हैवान में अक्षय के साथ सैफ अली खान लीड रोल में होंगे। अक्षय और सैफ इस फिल्म के जरिए काफी साल बाद साथ काम कर रहे हैं। दोनों इससे पहले टशन, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, ये दिल्लगी, आरजू, तू चोर मैं सिपाही में काम कर चुके हैं।
वहीं गोलमाल 5 में वही पुरानी फिल्म की कास्ट है अजय देवगन , अरशद वारसी, शरमन जोशी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और इस बार अक्षय कुमार भी हैं। अक्षय को लेकर ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म में वह विलन का किरदार निभा रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



