Home BUSINESS NEWS HINDI पस्त IPO मार्केट में इन 3 कंपनियों के परफॉर्मेंस ने चौंकाया, निवेशक...

पस्त IPO मार्केट में इन 3 कंपनियों के परफॉर्मेंस ने चौंकाया, निवेशक मालामाल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

साल 2026 की पहली छमाही में वैश्विक स्तर पर काफी उथल-पुथल वाला माहौल रहा। पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार प्रभावित हुए हैं। इसका असर भारत के आईपीओ मार्केट पर भी पड़ा है। आईपीओ मार्केट में ज्यादातर कंपनियां लिस्टिंग के बाद से ही संघर्ष कर रही हैं। इनमें से भी कुछ कंपनियां बेहतरीन वेल्थ क्रिएटर (संपत्ति बनाने वाली) बनकर उभरी हैं।

किस कंपनी ने बनाई कितनी दौलत?

CMR ग्रीन टेक्नोलॉजीज ने शेयरधारकों के लिए सबसे ज्यादा संपत्ति बनाई है जबकि मेरिट्रोनिक्स ने इस साल के IPOs में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। CMR ग्रीन टेक्नोलॉजीज की बात करें तो करीब ₹630 करोड़ का आईपीओ था। यह IPO 3 से 5 जून 2026 तक खुला था और 10 जून को BSE और NSE पर लिस्ट हुआ था। यह आईपीओ कारोबार के पहले दिन अपने इश्यू प्राइस 192 रुपये के मुकाबले 29 प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद हुआ। बीएसई पर यह शेयर 275.40 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो इश्यू प्राइस के मुकाबले 43.43 प्रतिशत की बढ़त है। अंत में 29 प्रतिशत की तेजी के साथ 247.90 रुपये पर ठहरा।

एनएसई पर यह शेयर 39 प्रतिशत चढ़कर 268 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ और कारोबार के अंत में 25.62 की तेजी के साथ 241.20 रुपये पर रहा। फरीदाबाद स्थित सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज एल्युमिनियम मिश्रधातु (इंगोट और लिक्विड), जस्ता मिश्रधातु और स्टेनलेस स्टील, तांबा, पीतल, सीसा और मैग्नीशियम सहित अन्य धातुओं के ‘फर्नेस-रेडी स्क्रैप’ का प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग करती है।

कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन IPO के समय ₹4,205.87 करोड़ से बढ़कर ₹5500 करोड़ के पार पहुंच गया है, जिससे शेयरधारकों की संपत्ति में करीब ₹1400 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। जिन निवेशकों ने इश्यू को सब्सक्राइब किया था, उन्हें 32% का रिटर्न मिला है। जबकि लिस्टिंग के बाद से स्टॉक में लगभग 5% की बढ़त हुई है, जो निवेशकों के लगातार भरोसे को दिखाता है।

मेरिट्रोनिक्स

मेरिट्रोनिक्स प्रतिशत रिटर्न के मामले में टॉप परफॉर्मर बनकर उभरी है। करीब ₹70 करोड़ का मेरिट्रोनिक्स आईपीओ 1-3 जून तक सब्सक्राइब किया गया और 8 जून को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ। इसके शेयर ₹283.10 पर लिस्ट हुए, जो ₹149 के इश्यू प्राइस से 90% अधिक थे। SME कंपनी का मार्केट कैप ₹260 करोड़ से बढ़कर ₹781 करोड़ हो गया है, जिससे ₹521 करोड़ की संपत्ति बनी है।

जिन निवेशकों ने लिस्टिंग के बाद भी स्टॉक को अपने पास बनाए रखा, उन्हें 200% का शानदार रिटर्न मिला। मेरिट्रोनिक्स ने लिस्टिंग से पहले निवेशकों को 99% का लिस्टिंग गेन दिया और लिस्टिंग के बाद इसमें 50% की और बढ़त हुई, जिससे यह 2026 के IPOs में सबसे बड़े मल्टीबैगर शेयरों में से एक बन गया।

सुसान इलेक्ट्रिकल्स

सुसान इलेक्ट्रिकल्स इंडिया ने भी निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। करीब ₹70 करोड़ का सुसान इलेक्ट्रिकल्स इंडिया SME IPO की बात करें तो 11-15 जून के बीच खुला और 18 जून को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ। 192.06 गुना सब्सक्राइब होने के बाद यह स्टॉक ₹127 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 46.46% प्रीमियम के साथ ₹186 पर लिस्ट हुआ। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन IPO के समय ₹258.20 करोड़ से बढ़कर ₹459.58 करोड़ हो गया है, जिससे शेयरधारकों की संपत्ति में ₹201 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। IPO के बाद से निवेशकों ने 78% रिटर्न कमाया है और 53.78% लिस्टिंग गेन दर्ज करने के बाद भी स्टॉक का प्रदर्शन शानदार रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN