Home BUSINESS NEWS HINDI दक्षिण कोरिया के बाजार में भूचाल, 16% से ज्यादा की गिरावट, रोकनी...

दक्षिण कोरिया के बाजार में भूचाल, 16% से ज्यादा की गिरावट, रोकनी पड़ गई ट्रेडिंग

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में तबाही मची हुई है। दक्षिण कोरिया के बेंचमार्क कोस्पी इंडेक्स (Kospi) में शुक्रवार को तेज गिरावट आई है। गिरावट की इस आंधी में हफ्ते में दूसरी बार ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) को लेकर कमजोर सेंटीमेंट के बीच टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में भारी बिकवाली देखने को मिली है। बढ़ते उतार-चढ़ाव के बीच इस साल कोस्पी इंडेक्स में पांचवीं बार सर्किट ब्रेकर्स को ऐक्टिवेट किया गया। वहीं, कोस्पी के इतिहास में 11वीं बार ऐसा हुआ है।

20 मिनट के लिए रोकनी पड़ी ट्रेडिंग
बेंचमार्क इंडेक्स में शुक्रवार को आई तेज गिरावट के बीच कोरिया एक्सचेंज को 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग ठप करनी पड़ी। कोस्पी इंडेक्स शुक्रवार को 9 पर्सेंट तक लुढ़क गया। हालांकि, बाद में इसमें कुछ रिकवरी देखने को मिली। 8,126.84 के इंट्राडे लो को छूने के बाद कोस्पी करीब 5.8 पर्सेंट टूटकर बंद हुआ। इस हफ्ते की शुरुआत में 23 जून को भी कोस्पी 10 पर्सेंट लुढ़क गया था, यह एक दिन में आई सबसे तेज गिरावट थी। एक हफ्ते में कोस्पी इंडेक्स 16 पर्सेंट से अधिक गिर गया है। 23 जून को भी कोस्पी में 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी थी।

क्यों क्रैश हुआ कोस्पी?

AI को लेकर कमजोर सेंटीमेंट
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और SK हायनिक्स के शेयर शुक्रवार को ट्रेडिंग के दौरान 10 पर्सेंट से अधिक टूट गए। चिप बनाने वाली इन दोनों कंपनियों का कोस्पी इंडेक्स में करीब 60 पर्सेंट वेटेज है। ऐसे में इनके शेयरों में आई तेज गिरावट का बेंचमार्क इंडेक्स पर बड़ा असर पड़ा।

ऐपल ने बढ़ाए प्रॉडक्ट्स के दाम, चिप स्टॉक्स पर बढ़ा दबाव
हायर मेमोरी कॉस्ट्स के बाद ऐपल (Apple) ने iPads और MacBooks के दाम बढ़ा दिए हैं। इस डिवेलपमेंट ने मार्केट सेंटीमेंट को और कमजोर किया है। ऐपल के शेयर गुरुवार रात 6 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए और कंपनी की मार्केट वैल्यू करीब 250 बिलियन डॉलर घट गई। इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने Xbox गेमिंग कंसोल्स के दाम भी बढ़ाए हैं। प्रॉडक्ट्स की कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी के आगे माइक्रोन टेक्नोलॉजी की मजबूत अर्निंग्स भी फीकी रही। माइक्रोन टेक्नोलॉजी के शेयर गुरुवार को करीब 16 पर्सेंट उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए।

OpenAI के आईपीओ की देरी ने बढ़ाई चिंता
OpenAI अपना आईपीओ लाने में देरी कर सकता है, इस रिपोर्ट्स से भी इनवेस्टर्स सेंटीमेंट कमजोर पड़ा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI मार्केट में अपनी एंट्री को अगले साल तक टालने पर विचार कर रहा है। इससे पहले, रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि कंपनी 1 ट्रिलियन डॉलर तक का वैल्यूएशन टारगेट कर रही है। कंपनी ने यूएस आईपीओ के लिए कॉन्फिडेंशिली ड्रॉफ्ट पेपर्स फाइल किए हैं। इस बीच, कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर सारा फ्रायर ने अपने कुछ एसोसिएट्स को संकेत किया है कि लिस्टिंग 2027 में हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN