Source :- LIVE HINDUSTAN
Kathal ka Achar: रोजमर्रा के खाने का स्वाद अक्सर बोरिंग लगने लगता है और बच्चे आनाकानी करते हैं। लेकिन कटहल का ये टेस्टी अचार पराठे और दाल-चावल के साथ टेस्टी लगता है और बच्चे बड़े सब चाव से खाते हैं। पूरे साल खराब ना होने वाले इस अचार को बनाने की रेसिपी नोट कर लें।
कटहल का सीजन खत्म होने से पहले ये अचार बनाकर जरूर रख लें। पूरे सालभर ये कटहल का अचार खराब नहीं होगा और इसका टेस्ट पराठों के साथ तो लाजवाब लगता है। ये अचार सब्जी का रिप्लेसमेंट भी है। तो एक बार इसे बनाकर जरूर ट्राई करें और इस आसान सी रेसिपी को नोट कर लें।
कटहल का अचार बनाने की सामग्री
500 ग्राम कटहल
आधा लीटर सरसों का तेल
आधा चम्मच मेथी दाना
तीन चममच सौंफ
एक कटोरी पीली सरसों
एक चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
दो चम्मच विनेगर
आधा चम्मच कलौंजी
नमक स्वादानुसार करीब तीन से चार चम्मच
दो आम
कटहल का अचार बनाने की रेसिपी
- कटहल का अचार बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को मार्केट से कटवाकर लाएं या फिर घर में ही छिलका छीलकर छोटे आकार में काट लें।
- फिर इसे दो-चार बार पानी से धोकर साफ कर लें।
- किसी भगोने में पानी गर्म होने के लिए रखें और ऊपर चलनी या फिर छेद वाली थाली रखकर भाप बनाएं।
- फिर कटे हुए कटहल को इसी में रखें और पकाएं।
- ध्यान रहे कि ये पूरी तरह से पकें ना केवल 70-80 परसेंट ही पके।
- इन कटहल पर ऊपर से नमक और ह्ल्दी डाल दें। जिससे इसका कलर खिल जाए।
- एक बार कटहल जब सॉफ्ट हो कर पक जाए तो इसे किसी साफ कपड़े पर निकालकर पंखे की हवा में थोड़ा देर सूख जाने दें। या धूप में आधे घंटे के लिए रख दें।
- ध्यान रहे कि ज्यादा धूप में ना रखें।
- करीब 15-20 लहसुन की कलियों को लें और उसे क्रश करके बारीक कर लें।
- अब पैन को गैस पर गर्म करें और आधा चम्मच मेथी दाना और 3 चम्मच सौंफ लेकर भूनें।
- पीली सरसों को लेकर गैस पर मसाले पर ही थोड़ी देर गर्म कर लें।
- दो कच्चे आम को लेकर धोकर काट लें।
- अब कटहल को किसी कांच के बाउल में रखें और साथ में कच्चा आम भी डाल दें।
- इसमे पीसे लहसुन को डाल दें और साथ में तैयार भुने मसाले राई, मेथी और सौंफ को ग्राइंडर में पीस लें।
- दूसरे किसी पैन में सरसों का तेल गर्म करें और गैस बंद कर ठंडा होने दें। सरसों का तेल कच्चा अचार के स्वाद और महक को खराब कर देता है इसलिए हल्का सा पकाने के बाद ही डालें। इससे ये अचार का स्वाद भी बढ़ाता है और बेहतर प्रिजरवेटिव का काम करता है।
- इधर कटहल के अचार में एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच या स्वादानुसार लाल मिर्च का पाउडर डालें। साथ में ताजा पीसे मसाले को भी मिला दें।
- साथ में स्वादानुसार नमक और थोड़ी सी खड़ी कलौंजी डाल दें।
- सबसे आखिर में गर्म किया हुआ सरसों का तेल इस अचार में डालें। तेल प्रिजरवेटिव का काम करेगा और आपके अचार को सालभर खराब नहीं होने देगा।
- सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- तीन से चार चुटकी हींग डालकर एक बार फिर चम्मच से मिक्स कर दें। हींग कटहल का स्वाद और महक दोनों को चेंज कर देगा।
- सबसे आखिर में इसमे दो चम्मच व्हाइट विनेगर डाल दें। जिससे ये अचार लंबे टाइम तक खराब नहीं होगा।
- बस अब ये कटहल काअ अचार बनकर तैयार हो चुका है। इसे किसी कांच के शीशी या जार में भरकर रख दें। इसे धूप दिखाने की भी जरूरत नही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




