Home मनोरंजन समाचार OTT: 1 से 7 जुलाई के बीच OTT पर आ रहीं 13...

OTT: 1 से 7 जुलाई के बीच OTT पर आ रहीं 13 फिल्में और सीरीज, हॉरर से लेकर कॉमेडी तक के लिए हो जाएं तैयार

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/27/1200x900/1-7-JULY_1782546041808_1782546050453_56ac46d6-d7de-4631-a97f-c8e5f3a797f3.png

July OTT Release: जुलाई का पहला हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए शानदार रहने वाला है। 1 से 7 जुलाई के बीच नेटफ्लिक्स, जी5, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर 13 सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। 

ओटीटी लवर्स के लिए जुलाई का महीना शानदार रहने वाला है। 1 से 7 जुलाई के बीच नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, जी5 और प्राइम वीडियो पर शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी।इस लिस्ट में एक्शन से लेकर कॉमेडी और साइंस फिक्शन फिल्में और सीरीज शामिल हैं। आइए जानते हैं कब कौन सी फिल्में जुलाई के पहले हफ्ते में हो रही हैं रिलीज।

1.मुथासी

जॉनर: हॉरर

रिलीज डेट: 3 जुलाई

OTT: जी5

फिल्म/सीरीज के बारे में: यह एक मलयालम हॉरर सीरीज है। लीला का पति राजन जब अपने पैतृक गांव जाता है। वहां, उनके साथ कुछ ऐसा होता है कि जब वो वापस आते हैं तो उनके बेटे के साथ कुछ अजीब घटनाएं होती हैं।

2. प्रीतम एंड पेड्रो

जॉनर: कॉमेडी क्राइम थ्रिलर

रिलीज डेट: जुलाई 3

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: दो बिल्कुल अलग पर्सनालिटी वाले पुलिस ऑफिसर साथ काम करते हैं। दोनों की अलग पर्सनालिटी के बीच के मतभेद आपको हंसाएंगे, हैरान करेंगे और मिस्ट्री सॉल्व करेंगे।

3. मॉलीवुड टाइम्स

जॉनर: साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी

रिलीज डेट: जुलाई 3

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: एक जवान फिल्ममेकर का सपना है कि मलयालम सिनेमा का सबसे बड़ा हॉरर डायरेक्टर बनना चाहता है। इस सफर में उसके सामने कई चुनौतियां आती हैं। ये चुनौतियां फिल्म को दिलचस्प बनाती हैं।

4. X-मेन ’97 सीजन 2

जॉनर: सुपरहीरो

रिलीज डेट: 1 जुलाई

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज के बारे में: एक अमेरिकी एनिमेटेड सीरीज है। ये सीरीज मार्वल कॉमिक्स के सुपरहीरो टीम एक्स-मेन पर आधारित है। अब इसका सीजन 2 रिलीज होने वाला है।

5. इसाकापट्नम

जॉनर: क्राइम एक्शन थ्रिलर

रिलीज डेट: 2 जुलाई

OTT: अमेजन प्राइम वीडियो

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक तेलुगु सीरीज है। पोर्ट टाउन इसाकापट्नम में बाहर से आया शख्स अपने दिमाग और बल से एक बहुत बड़ा आदमी बनता है। सारे लोग उससे डरते हैं, लेकिन अब उसके सामने अपने वर्चस्व को बनाए रखने की चुनौती है।

6. फ्रॉम द वर्ल्ड ऑफ लीगली बॉन्ड एली

जॉनर: कॉमेडी ड्रामा

रिलीज डेट: 1 जुलाई

OTT: अमेजन प्राइम वीडियो

फिल्म/सीरीज के बारे में: सीरीज में एली वुड की हाईस्कूल जर्नी के बारे में दिखाया गया है। ये सीरीज लीगली ब्लॉन्ड फ्रैंचाइजी की प्रीक्वल है। एली वुड हाईस्कूल में दोस्ती और रोमांस जैसी चीजों पर बात करती है।

7. वर्स्ट नेबर एवर

जॉनर: क्राइम डॉक्यूमेंट्री

रिलीज डेट: 1 जुलाई

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: यह एक अमेरिकी डॉक्यूमेंट्री सीरीज है जो आपके पड़ोस में हो रही क्राइम की घटनाओं के बारे में बात करती है।

8. समर’36

जॉनर: मिस्ट्री ड्रामा

रिलीज डेट: 1 जुलाई

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: यह एक फ्रेंच क्राइम सीरीज है। एक लग्जरी होटल में एक कत्ल हो जाता है। चार अलग क्लास की महिलाओं पर ये हत्या का आरोप लगता है। सीरीज उस मर्डर की मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमता है।

9. रेजिडेंट एलियन

जॉनर: साइंस फिक्शन सीरीज

रिलीज डेट: जुलाई 1

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: एक एलियन अपनी असलियत सबसे छिपाकर रख रहा है। वो अपनी खोई हुई स्पेसशिप को ढूंढने के मिशन पर है। सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं। अब इस सीरीज के नए सीजन रिलीज होने वाले हैं।

10. हार्ड टाइम्स

जॉनर: अमेरिकी क्राइम

रिलीज डेट: 1 जुलाई

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: एक स्ट्रीट फाइटर जिसकी उम्र अब ढल रही है वो न्यू ऑर्लेन्स जाता है।

11. द फैन

जॉनर: साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर

रिलीज डेट: 1 जुलाई

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: 1996 में आई फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर आने जा रही है। फिल्म में एक बेसबॉल प्लेयर के पीछे उसका ही एक फैन पड़ जाता है। जब उस बेसबॉल प्लेयर की परफॉर्मेंस नीचे गिरती है, वो फैन कुछ ऐसा करता है जो डराता है और हैरान करता है।

12. एनोला होम्स 3

जॉनर: सस्पेंस

रिलीज डेट: 1 जुलाई

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: डिटेक्टिव एनोला होम्स अपनी शादी के लिए माल्टा जाती है, लेकिन शेरलॉक के अचानक गायब हो जाने से उसके पास अब एक नया केस है।

13. सुपर सुब्बू

जॉनर: कॉमेडी ड्रामा

रिलीज डेट: 2 जुलाई

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: सुब्बू एक ऐसा लड़का है जिसके साथ किस्मत हमेशा कुछ उल्टा ही करती है। सुब्बू का जीवन तब बदलता है जब वो अपने ही गांव में एक सीक्रेट सेक्स एडुकेटर बन जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN