Home BUSINESS NEWS HINDI Bonus Share: 1 साल में 516% का रिटर्न, कंपनी दे रही 1...

Bonus Share: 1 साल में 516% का रिटर्न, कंपनी दे रही 1 पर 2 बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bonus Share: आने वाले हफ्ते में सिर्फ एक कंपनी ही शेयर बाजारों में एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही है। वह कंपनी Divine Hira Jewellers है। कंपनी ने निवेशकों को 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है। बता दें, इस स्टॉक ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। वह भी महज एक साल में। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में

पहली बार बोनस शेयर दे रही है कंपनी

Divine Hira Jewellers ने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 2 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट पर 1 शेयर पर रहेगा उन्हें 2 शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे। बता दें, इस बोनस इश्यू के लिए निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले शेयर खरीदने होंगे।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Divine Hira Jewellers के शेयरों का भाव 319 रुपये के स्तर पर था। इस साल अबतक इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 35 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में स्टॉक 516 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 वीक हाई 346.50 रुपये और 52 वीक लो लेवलल 50.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 113.64 करोड़ रुपये का है। बता दें, 24 मार्च से अबतक यह स्टॉक निवेशकों को 254 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

मार्च तिमाही में कंपनी की शेयरहोल्डिंग 72.70 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक की शेयरहोल्डिंग 27.30 प्रतिशत है। एनएसई के डाटा के अनुसार जुलाई 2025 से अबतक कंपनी के शेयरगहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कंपनी के तिमाही नतीजे

Divine Hira Jewellers ने दी जानकारी के अनुसार मार्च तिमाही के दौरान 383 करोड़ रुपये का रेवन्यू है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 223 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही दर तिमाही के आधार पर रेवन्यू में 71.75 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 4 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN