Source :- LIVE HINDUSTAN
SBI Mutual Fund IPO News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक और कंपनी का आईपीओ आ रहा है। आईपीओ आने से पहले ही SBI Mutual Fund ने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। जिन निवेशकों ने अनलिस्टेड मार्केट में तीन साल पहले एसबीआई म्यूचुअल फंड के शेयर खरीदे होंगे उनका पैसा तीन गुना बढ़ गया है। बता दें, निवेशक की देश की दिग्गज एसेट कंपनी के आईपीओ का लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं।
तीन साल पहले 900 रुपये के करीब था शेयरों का दाम
SBI Mutual Fund का अनलिस्टेड मार्केट में तीन साल पहले 900 रुपये दाम था। जोकि 2800 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। इस स्तर पर पहुंचने के बाद कंपनी ने बोनस शेयर देने का ऐलान किया था। तब एसबीआई म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को 1 पर शेयर 3 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। बता दें, बोनस इश्यू की वजह से इस समय अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी का शेयर 858 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। यानी तीन साल पहले शेयर को खरीदने वाले निवेशकों को अबतक 3.8 गुना का रिटर्न मिल चुका है।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस कंपनी का आईपीओ जुलाई के पहले सप्ताह में आ सकता है। कंपनी को सेबी का अप्रूवल आईपीओ लाने के लिए मिल चुका है। बता दें, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और Amundi का ज्वाइंट वेंचर इस कंपनी में है। कंपनी 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।
क्यों आईपीओ ला रहा है फंड
पब्लिक लिस्टिंग होने के बाद कंपनी का कॉरपोरेट गवर्नेंस में और परदर्शिता आएगी। ब्रांड की लोकप्रियता और बढ़ेगी। इसके साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स को आंशिक निकासी का मौका भी मिल जाएगा।
कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?
Antique की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2023 के दौरान कंपनी का रेवन्यू 2161.60 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष में कंपनी का रेवन्यू 3597.80 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 3250.60 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2023 से दिसंबर 2026 तक CAGR 16 प्रतिशत रहा है। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 20.10 प्रतिशत और टैक्स भुगतान के बाद प्रॉफिट 24.20 करोड़ रुपये रहा है।
एसबीआई म्यूचुअल फंड एक कर्ज मुक्त कंपनी है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का कुल नेट वर्थ 830 करोड़ रुपये रहा है। रिटर्न ऑन इक्विटी 33.80 प्रतिशत रहा है। वहीं, डिविडेंड पेआउट रेशियो 44 प्रतिशत रहा है। वित्त वर्ष 2023 में यह 13 प्रतिशत रहा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



