Home LIFESTYLE NEWS HINDI 40 डिग्री टेंपरेचर पर भी सुकून देंगी ये सिल्क साड़ियां, बनारसी-कांजीवरम नहीं...

40 डिग्री टेंपरेचर पर भी सुकून देंगी ये सिल्क साड़ियां, बनारसी-कांजीवरम नहीं ये वैराइटी हैं गर्मी के लिए परफेक्ट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Silk Saree For Wedding Season: गर्मी के दिनों में सिल्क के नाम पर पसीने छूट जाते हैं। लेकिन भीड़ में आप बिल्कुल हटकर दिखेंगी जब इन 5 तरह की सिल्क साड़ियों को पहनकर रेडी होंगी। ये कूल एंड कंफर्टेबल साड़ियां गॉर्जियस दिखेंगी।

सिल्क साड़ियों के नाम पर अक्सर हर किसी को हैवी साड़ियां बनारसी-कांजीवरम याद आती हैं और ये साड़ियां 40 डिग्री वाली भीषण गर्मी में पहनना बहुत मुश्किल लगता है। लेकिन ज्यादातर लेडीज इस बात को नहीं जानती कि वेडिंग सीजन में स्टनिंग और भीड़ की चमक-दमक में हटके दिखना है और साथ ही सुकून भी चाहिए तो सिल्क की इन 5 साड़ियों को चुनें। जो ना केवल गर्मी में आपको चुभेंगी नहीं बल्कि सबसे हटकर क्लासी लुक भी देंगी। गर्मी में शादी अटेंड करनी है तो इन 5 तरह की सिल्क की साड़ी को जरूर पास रखें।

चंदेरी सिल्क साड़ी

चंदेरी सिल्क साड़ी ना केवल क्लासी लुक देती है बल्कि गर्मियों के लिए बेस्ट आउटफिट हो सकती है। कॉटन के साथ सिल्क धागों का कॉम्बिनेशन साड़ी को ब्रीदेबल बनाता है। वहीं सिल्क धागे इस साड़ी को शाइनी, लाइटवेट बनाते हैं।

पट्टू चंदेरी साड़ी

सॉफ्ट, फाइन और खास तरह के धागों से तैयार ये चंदेरी पट्टू प्योर सिल्क साड़ी गर्मियों में किसी भी इवेंट में बनने के लिए परफेक्ट है। इनडोर फंक्शन हो या फिर एसी बेंक्वेट हॉल हर जगह ये आपके लुक को रॉयल बनाएगी।

कोरा बनारसी साड़ी

बनारसी साड़ी के नाम पर वो हैवी जरी वाली साड़ी याद आती है। लेकिन बनारसी में कोरा सिल्क बिल्कुल अलग है। क्रिस्प सिल्क साड़ी पहनकर आपको हल्का फील होगा। गर्मी के महीने में हवा आरपार होगी और इसका जरी वर्क इसे वेडिंग फंक्शन में आपको भीड़ में सबसे हटकर दिखाएगा।

माहेश्वरी सिल्क

मध्य प्रदेश की फेमस माहेश्वरी सिल्क रॉयल लुक देती हैं। बेहद थिन, सॉफ्ट और खूबसूरती से बुनी गई ये सिल्क की साड़ी आपको भीड़ में हटकर दिखाएगी और आप अट्रैक्टिव नजर आएंगी। बिना हैवी वर्क और चमक के शादी के फंक्शन में जब आप साड़ी के साथ गोल्ड ज्वैलरी पहनकर रेडी होंगी तो हर किसी की निगाहें आप से हटेंगी ही नहीं।

टिश्यू सिल्क

गर्मियों में दूर से देखकर भले ही लगे की टिश्यू सिल्क हैवी और अनकंफर्टेबल दिख रही। लेकिन हकीकत है कि ये साड़ी 40 डिग्री हीट में भी आपको सुकून देगी। हल्का शिमर और पूरी तरह से ट्रांसपैरेंट होने की वजह से ये साड़ी गॉर्जियस लुक क्रिएट करती है। जिसे वेडिंग फंक्शन में पहन लिया तो लोग तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे।

गलती से भी ना पहनें ये सिल्क साड़ियां

भीषण गर्मी में जब पारा 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है तो भूलकर भी ये सिल्क साड़ियां ना पहन लें।

कांजीवरम

हैवी बनारसी सिल्क

रॉ सिल्क

SOURCE : LIVE HINDUSTAN