Home BUSINESS NEWS HINDI 15 रुपये के शेयर वाली कंपनी ने बदला बायबैक ऑफर, अब ₹20...

15 रुपये के शेयर वाली कंपनी ने बदला बायबैक ऑफर, अब ₹20 देने का ऐलान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Patel integrated logistics share: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की कंपनी पटेल इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने शेयर बायबैक ऑफर को लेकर एक अहम फैसला लिया है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।

क्या है फैसला?

पटेल इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने अपने शेयर बायबैक ऑफर की कीमत ₹18 प्रति शेयर से बढ़ाकर ₹20 प्रति शेयर कर दी है। हालांकि, इसके साथ ही कंपनी ने बायबैक के तहत खरीदे जाने वाले शेयरों की संख्या घटा दी है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि पहले कंपनी के बोर्ड ने 24 जून 2026 को अधिकतम 60 लाख इक्विटी शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी थी। इन शेयरों का फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है और कुल बायबैक रकम ₹10.80 करोड़ से अधिक नहीं रखी गई थी। अब संशोधित प्रस्ताव में कंपनी ने बायबैक की कीमत में बढ़ोतरी के अलावा कुल बायबैक राशि को लगभग समान रखने के लिए खरीदे जाने वाले शेयरों की संख्या 60 लाख से घटाकर 54 लाख शेयर कर दी गई है। यह कंपनी की मौजूदा चुकता इक्विटी पूंजी का लगभग 7.76 प्रतिशत हिस्सा है।

शेयर का परफॉर्मेंस

पटेल इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें बीते गुरुवार को 5 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा था। इस शेयर की कीमत बीएसई पर 15.98 रुपये थी। वहीं, शुक्रवार को मुहर्रम की वजह से बाजार में ट्रेडिंग नहीं हुई। इसके अलावा, शनिवार और रविवार साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है। ऐसे में अब सोमवार को निवेशकों की नजर कंपनी के शेयर पर होगी। बता दें कि मार्च 2026 में शेयर 8.04 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

जनवरी से मार्च 2025 में खत्म हुई तिमाही में पटेल इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स का नेट प्रॉफिट 1.86 करोड़ रुपये था। एक साल बाद यानी जनवरी से मार्च 2026 में खत्म हुई तिमाही में प्रॉफिट 60.22% बढ़कर 2.98 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 में खत्म हुई तिमाही में सेल्स 86.47 करोड़ रुपये थी, जो मार्च 2026 में खत्म हुई तिमाही में 11.69% बढ़कर 96.58 करोड़ रुपये हो गई। पूरे साल की बात करें तो मार्च 2025 में खत्म हुए वित्त वर्ष में नेट प्रॉफिट 7.60 करोड़ रुपये था, जो मार्च 2026 में खत्म हुए साल में 26.18% बढ़कर 9.59 करोड़ रुपये हो गया।

बायबैक क्या है?

यह एक ऐसा कॉरपोरेट एक्शन है जिसमें कोई कंपनी अपने ही जारी किए गए शेयर निवेशकों से वापस खरीदती है। यदि बायबैक कीमत बाजार भाव से अधिक हो, तो निवेशक अपने शेयर ऊंची कीमत पर बेच सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN