Home BUSINESS NEWS HINDI Dividend Stocks: 1 शेयर पर 110 रुपये का डिविडेंड दे रही है...

Dividend Stocks: 1 शेयर पर 110 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट नजदीक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Dividend Stocks: स्वराज इंजन्स लिमिटेड (Swaraj Engines Ltd) ने निवेशकों के लिए फिर से डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि एक शेयर पर 110 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने जो रिकॉर्ड डेट तय किया है वो अगले हफ्ते है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में स्वराज इंजन्स लिमिटेड ने बताया था कि एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 110 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 3 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों को नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें हर एक शेयर पर 110 रुपये का फायदा होगा।

हर साल डिविडेंड दे रही है कंपनी

पिछले कई सालों से स्वराज इंजन्स की तरफ से लगातार निवेशकों को डिविडेंड दिया जा रहा है। कंपनी ने 2025 में निवेशकों को एक शेयर पर 104.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 95 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2023 में कंपनी ने एक शेयर पर 92 रुपये का डिविडेंड दिया था। योग्य निवेशकों को 2022 में एक शेयर पर 80 रुपये का डिविडेंड मिला था। ट्रेंड को देखें तो हर साल कंपनी ने डिविडेंड अमाउंट को बढ़ा दिया है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

गुरुवार को स्टॉक मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर Swaraj Engines Ltd के शेयरों का दाम बीएसई में 3946.50 रुपये के स्तर पर था। पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शएयरों की कीमतों में 5.48 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन महीने में यह स्टॉक 12.40 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल में Swaraj Engines Ltd के शेयरों की कीमतों में 4.79 प्रतिशत गिरा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स 6.83 प्रतिशत गिर चुका है।

दो साल में यह स्टॉक 30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल में Swaraj Engines Ltd के शेयरों का दाम 91 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 121 प्रतिशत का लाभ मिला है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 45 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। पिछले 10 साल में यह स्टॉक 239 प्रतिशत का रिटर्न पोजीशनल निवेशकों को देने में सफल रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN