Source :- LIVE HINDUSTAN
IPO News: आईपीओ की बहार लौट आई है। इस हफ्ते 10 कंपनियों के इश्यू ओपन हो रहे हैं। इस 10 कंपनियों में दो कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। वहीं, 8 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की है। आइए डीटेल्स में इन कंपनियों के विषय में जानते हैं …
1-Aastha Spintex IPO
कंपनी के आईपीओ का साइज 170 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी 1.25 करोड़ फ्रेश शेयर आईपीओ के जरिए जारी करेगी। बता दें, निवेशक आईपीओ पर 29 जून यानी कल से 1 जुलाई तक दांव लगा पाएंगे।
Aastha Spintex IPO का प्राइस बैंड 125 रुपये से 136 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
2-Knack Packaging IPO
यह भी मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 439.50 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 2.24 करोड़ शेयर जारी करेगी। बता दें, आईपीओ का प्राइस बैंड 161 रुपये से 170 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
3- Twinkle Papers IPO
आईपीओ का साइज 27.52 करोड़ रुपये का है। कंपनी का आईपीओ 29 जून से 1 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 64 रुपये से 69 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है।
4- Adon Agro Commodities IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 44.03 करोड़ रुपये है। कंपनी आईपीओ के जरिए 63 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 66 रुपये से 70 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है।
5- Teja Engineering Industries IPO
यह कंपनी का आईपीओ 30 जून से 2 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 220 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने 600 शेयरों का एक लॉट बनाया है।
6- Atharva Polyplast IPO
यह भी एक एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। यह आईपीओ का साइज 27 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 55 रुपये से 60 रुपये प्रति शेयर है। इस आईपीओ का लॉट साइज 2000 है।
7- Seemax Resources IPO
इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 134 रुपये से 141 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का आईपीओ 30 जून से 2 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा। बता दें, कंपनी के आईपीओ का साइज 19.74 करोड़ रुपये का है।
8- Sampark India Logistics IPO
यह आईपीओ भी 30 जून को ही खुल जाएगा। निवेशक 2 जुलाई तक खुला रहेगा। आईपीओ का लॉट साइज 80 रुपये से 84 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ का साइज 27.22 करोड़ रुपये का है।
9- Vinit Mobile IPO
प्राइमरी मार्केट से कंपनी 34.13 करोड़ रुपये जुटाने के प्रयास करेगी। आईपीओ 30 जून से 2 जुलाई तक खुला रहेगा। आईपीओ का लॉट साइज 150 रुपये से 158 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
10- Kratikal Tech IPO
एसएमई सेगमेंट के आईपीओ का साइज 39.69 करोड़ रुपये का है। आईपीओ 30 जून से 2 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा। आईपीओ का लॉट साइज 128 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




