Source :- LIVE HINDUSTAN
LPG Alert: 1 जुलाई से एलपीजी सिलेंडर को लेकर कई नियम बदल रहे हैं। जिसकी वजह से कुछ मौजूदा ग्राहकों को कनेक्शन बंद हो सकता है। ये वो ग्राहक हैं जिनके पास मौजूदा समय में पीएनजी और एलपीजी कनेक्शन है। वहीं, ई-केवाईसी नहीं करने वाले ग्राहकों को भी 1 जुलाई से एलपीजी सिलेंडर मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से नियम एलपीजी सिलेंडर से जुड़े बदल सकते हैं।
30 दिन के अंदर बंद हो जाएगा एलपीजी कनेक्शन (LPG-PNG Updates)
पिछले महीने केंद्र सरकार ने एलपीजी (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) अमेंडमेंट ऑर्डर 2026 को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया था। इस नियम के अनुसार जिस भी व्यक्ति के पास पीएनजी कनेक्शन है उनका इंडेन, एचपी और भारत गैस कनेक्शन 30 दिन में बंद हो जाएगा।
अगर ग्राहक खुद अपनी एलपीजी कनेक्शन बंद करवाता है तो उसे कूपन जारी होगा। जिससे भविष्य में उसे जरूरत पड़ने पर एलपीजी कनेक्शन मिल जाएगा।
इंडेन, एचपी और भारत गैस के ग्राहकों के पास 3 महीने का वक्त हो रहा खत्म
मार्च में सरकार ने कहा था कि जिन स्थानों पर पीएनजी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर हैं। वहां पर सभी एलपीजी ग्राहकों को 3 महीने के अंदर पीएनजी कनेक्शन लेना होगा। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तब की स्थिति में उनका एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा।
ऐसे में अगर आपके क्षेत्र में पीएनजी कनेक्शन है तो जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ उठा लें। बता दें, मार्च में तय की गई तीन महीने की डेडलाइन जून 2026 में समाप्त हो सकती है।
e-KYC हुआ जरूरी (LPG e-KYC updates)
सरकार ने सभी एलपीजी कनेक्शन धारकों के लिए ई-केवाईसी जरूरी कर दिया है। सभी एलपीजी कनेक्शन धारकों को 30 जून 2026 से पहले अपना ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना लेना है। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो इस स्थिति में उनका कनेक्शन बंद हो सकता है। जिससे दिक्कतों का सामना बुकिंग के वक्त करना पड़ेगा। बता दें, जिन्होंने ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है उनके लिए इसे करना अनिवार्य नहीं है।
क्या बुकिंग-डे में होगी गिरावट (LPG booking periods)
मौजूदा समय में शहरों में 25 दिन और गावों में 45 दिन से पहले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग नहीं होती है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि 1 जुलाई से बुकिंग पीरियड में कटौती की जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह एलपीजी कनेक्शन धारकों के लिए बड़ी राहत के बराबर होगा। बता दें, युद्ध शुरू होने के बाद केंद्र सरकार की तरफ से एलपीजी आपूर्ति का सामान्य बनाए रखने और कालाबाजारी को रोकने के लिए बुकिंग पीरियड का ऐलान किया गया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




