Home मनोरंजन समाचार आकांक्षा चमोला के पिता ने गौरव खन्ना पर लगाया इल्जाम? वायरल हो...

आकांक्षा चमोला के पिता ने गौरव खन्ना पर लगाया इल्जाम? वायरल हो रहा है उनका कमेंट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/28/1200x900/gaurav_khanna__1782651434719_1782651498902_b98d20dc-2261-4024-8bfb-3298f2e05274.jpg

Gaurav Khanna Akanksha Chamola: आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर एपिसोड में खुलासा किया कि वो और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। अब आकांक्षा के पिता का कमेंट वायरल हो रहा है।

‘लॉक अप 2’ फेम आकांक्षा चमोला और ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना इस वक्त अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, आकांक्षा ने नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर एपिसोड में खुलासा किया कि वो और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। इस बीच, आकांक्षा के पिता का बयान वायरल हो रहा है।

क्या बोले आकांक्षा के पिता?

दरअसल, सोशल मीडिया पेज देसी पटाखा ने शनिवार के दिन आकांक्षा और गौरव के तलाक पर वीडियो बनाया था। इस वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट किया और दावा किया कि वो आकांक्षा चमोला के पिता हैं। उस शख्स का नाम राजेंद्र चमोला है। उन्होंने लिखा, ‘गौरव ने मेरी बेटी का इस्तेमाल किया है।’

पढ़िए पूरा कमेंट

उन्होंने लिखा, ‘आकांक्षा ने जो कहा सही कहा। वो पिछले एक साल से हमारा साथ रह रही है। जब तक कानूनी रूप से दोनों अलग नहीं हो जाते तब तक दोनों ने एक-दूसरे को प्रोफेशनली सपोर्ट करने का निर्णय लिया है। अगर मैं गौरव के लिए एक शब्द कहना चाहूं तो मैं कहूंगा, बहुत अच्छा एक्टर है।’

गौरव पर लगाए इल्जाम

उन्होंने आगे लिखा, ‘गौरव मेरी बेटी को मोरल और फाइनेंशियल सपोर्ट नहीं दे पाया। उन्होंने बच्चे के बारे में बात करके हमारा विश्वास तोड़ा है। उन्होंने जानबूझकर वो नाटक किया ताकि उन्हें सहानुभूति मिले और मेरी बेटी विलेन बन जाए।’

नोट: हम इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि ये आईडी आकांक्षा चमोला के पिता की है।

गौरव और आकांक्षा हुए ट्रोल

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी को 9 साल हो गए हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी। आकांक्षा के खुलासे के बाद लोग गौरव और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि ‘बिग बॉस 19’ जीतने के लिए गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने लोगों के इमोशन्स के साथ खेला है।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट पर, गौरव खन्ना बहुत जल्द ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आएंगे। वहीं आकांक्षा नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में दिखाई देंगी। बता दें, ‘लॉक अप 2’ शनिवार से बुधवार नेटफ्लिक्स पर रात 8 बजे स्ट्रीम होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN