Source :- LIVE HINDUSTAN
Unique Plants For Gardening: बागवानी का शौक है और घर की बगिया में कुछ यूनिक पौधे लगाना चाहते हैं तो बारिश का मौसम परफेक्ट है। इस मौसम में पौधे तेजी से बढ़ते हैं और आसानी से लग जाते हैं। ये 5 यूनिक पौधे बगिया में लगाएं।
घर की बालकनी में पौधे तो ज्यादातर लोग लगाते हैं। लेकिन वो पौधे या तो इनडोर प्लांट्स होते हैं या फिर फ्लावर वाले। लेकिन अगर आप बागवानी के शौकीन हैं तो कुछ हटके पौधों को अपनी क्यारी का हिस्सा बनाएं। जिनकी खासियत भी अलग है और ये लगाने में भी खास है। ऐसे ही 5 प्लांट्स की जानकारी यहां शेयर कर रहे। जिनकी खासियत सुन आपको हैरानी होगी।
कालचो पिनाटा
इस प्लांट को पत्ती चटका, जीवन बूटी के नाम से जानते हैं। ये पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इस पौधे का इस्तेमाल चोट में, खांसी में, पथरी को ठीक करने में, अल्सर और गैस से राहत के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
पांडनस प्लांट
इस प्लांट को बासमती लीफ प्लांट, बिरयानी प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। इस पत्ती को अगर चावल में डाल दिया जाए तो बिल्कुल बासमती की खुशबू देता है। बस एक हरी पत्ती बिरयानी में डाल दें तो पूरा चावल सुगंध से भर जाता है। ये पौधा लगाने का फायदा है कि ये नेचुरल रूम फ्रेशनर का काम करता है और इसे लगाने से घर में कीड़े-मकोड़े भी दूर रहते हैं।
दहीमन का पौधा
दहीमन को दहिपलाश का पौधा भी बोलते हैं। हालांकि ये पौधा काफी रेयर औषधीय पौधा होता है। लेकिन इसे क्यारी में लगा लिया तो कई सारी बीमारियों का समाधान हो सकता है। खांसी, कफ, दमा, सूजन, घाव भरने, डाइजेशन के साथ इस पौधे की मदद से इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
ब्रूम घास
ब्रूम घास का इस्तेमाल फूल झाड़ू बनाने के लिए किया जाता है। और ये काफी सारे लोग अपने गार्डेन में सजावट के लिए भी लगाते हैं। इस पौधे की वैसे तो खेती होती है और लोग इसके फूल को सुखाकर झाड़ू बनाते हैं। लेकिन बालकनी में सजावट के लिए ये पौधा कुछ लोग यूज करते हैं।
ऑल स्पाइस प्लांट
ऑल स्पाइस का प्लांट भी काफी यूनिक प्लांट है और अब लोग इसे घर में लगाना पसंद करते हैं। इस प्लांट की खासियत है कि एक पत्ते को अगर खाने में डाल दिया जाए तो इससे कई मसालों की महक आने लगती है। एक पत्ती खाने में तेजपत्ता, बड़ी इलायची, काली मिर्च, लौंग, जायफल और दालचीनी की महक एक साथ लाती है। तो एक ही पत्ता आपके कई मसालों का काम पूरा कर देता है। इन दिनों लोग इस पौधे को घर की बगिया में लगाना खूब पसंद कर रहे हैं और ये यूनिक प्लांट की लिस्ट में शामिल है। जिसे घर में लगाना यूजफुल है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



